-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Neena Gupta Genz Plus Cii Summit
वरिष्ठ नागरिकों को बूढ़ा नहीं Gen Z प्लस बुलाएं, नीना गुप्ता को पसंद आया केंद्रीय मंत्री का विचार
- Written By: अनिल सिंह
Neena Gupta: अभिनेत्री नीना गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों को 'बूढ़ा' नहीं बल्कि 'जेन जी प्लस' कहने की वकालत की है। यह विचार उन्हें केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मिला, जिसकी उन्होंने तारीफ की।

नीना गुप्ता की वकालत: वरिष्ठ नागरिकों को 'बूढ़ा' नहीं 'जेन जी प्लस' कहें
Neena Gupta Gen Z Plus: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों को एक नई पहचान देने की पुरजोर वकालत की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि अब से वरिष्ठ नागरिकों को ‘बूढ़ा’ नहीं, बल्कि ‘जेन जी प्लस’ कहना शुरू करना चाहिए। नीना गुप्ता का यह बयान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Dr. Jitendra Singh) के एक खास विचार से प्रेरित है।
66 वर्षीय अभिनेत्री नीना गुप्ता, जो भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की सीनियर केयर समिति की एंबेसडर भी हैं, ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में हंसते हुए इस नए टर्म को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमें बूढ़ा न बोलें, हम जेन जी प्लस हैं।”
‘जेन जी प्लस’ का विचार
नीना गुप्ता ने बताया कि उन्हें यह नया विचार हाल ही में सीआईआई सीनियर केयर समिट में मिला। उन्होंने कहा, “मैं सीआईआई सीनियर केयर समिट में गई थी। वहां मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी आए थे। उन्होंने एक बेहद खास बात कही। उन्होंने कहा कि अब से हम लोगों को बूढ़े लोग नहीं कहेंगे; हम जेन जी प्लस कहना शुरू करेंगे।” नीना ने कहा कि उन्हें यह बात काफी पसंद आई और उन्होंने फैंस से अनुरोध किया कि आज से उन्हें सीनियर सिटीजन नहीं, बल्कि ‘जेन जी प्लस’ बोलें।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- तुम्हारी 2 मां हैं? चौथी कक्षा में ईशा देओल को दोस्तों ने पूछा था सवाल
सीआईआई सीनियर केयर समिट वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, स्वास्थ्य और सामाजिक एकीकरण पर केंद्रित था। डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की असली ताकत सभी पीढ़ियों—जेन एक्स, वाई, जेड और उसके बाद—की सामूहिक ऊर्जा में है। उन्होंने कहा, “वरिष्ठ नागरिकों को बूढ़ा कहना पुरानी सोच है। वे जेन जी प्लस हैं, जो अनुभव और ऊर्जा से भरे हैं।”
अंतर-पीढ़ीगत तालमेल पर जोर
डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए जेन एक्स, वाई और जेड के बीच अंतर-पीढ़ीगत तालमेल (Inter-generational Synergy) पर बल दिया। उनका यह विचार वरिष्ठों को सशक्त बनाने और उम्र के भेदभाव (Ageism) को दूर करने पर केंद्रित है।
नीना गुप्ता सीआईआई की सीनियर केयर समिति की एंबेसडर के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों को बढ़ावा दे रही हैं। समिति का उद्देश्य उद्योग, सरकार और समाज के सहयोग से वरिष्ठों के लिए बेहतर नीतियां और समर्थन प्रणाली बनाना है।
Neena gupta genz plus cii summit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














