सामंथा ने लेट्स टॉक सेशन में किया खुलासा, मां लिंग भैरवी की फोटो है उनके फोन वॉलपेपर पर

Samantha Ruth Prabhu ने अपने लेट्स टॉक सेशन में अपनी जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वह हर तीन महीने में ईशा फाउंडेशन जाती हैं, जहां ध्यान और मौन साधना से उन्हें मानसिक शांति मिलती है।
सामंथा ने लेट्स टॉक सेशन में किया खुलासा, मां लिंग भैरवी की फोटो है उनके फोन वॉलपेपर पर
सामंथा ने लेट्स टॉक सेशन में किया खुलासा
Published on: 
Updated on: 

Samantha Ruth Prabhu on Talk Session: साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ और आध्यात्मिक यात्रा के लिए भी जानी जाती हैं। तलाक के बाद एक्ट्रेस ने न केवल खुद को संभाला बल्कि अपनी जिंदगी में एक नई दिशा खोजी। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ एक खास बातचीत ‘लेट्स टॉक’ सेशन में की, जिसमें उन्होंने अपनी दिनचर्या, मानसिक शांति और अपने फोन वॉलपेपर तक के बारे में खुलकर बात की।

सामंथा ने बताया कि वह हर तीन महीने में एक बार ईशा फाउंडेशन जाती हैं, जहां वह मौन साधना और ध्यान करती हैं। उनके मुताबिक, यह जगह अब उनके लिए दूसरे घर जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि मैं कई सालों से यहां आ रही हूं। इस जगह की ऊर्जा मुझे संतुलित रखती है। यहां आकर मैंने जाना कि जिंदगी कितनी खूबसूरत और जरूरी है।

फोन वॉलपेपर पर मां लिंग भैरवी की फोटो

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि यहां आने के लिए धार्मिक होना जरूरी नहीं है कि हर इंसान का अनुभव अलग होता है, और शायद यही वजह है कि मैं खुद को यहां आने से रोक नहीं पाती। सेशन के दौरान जब एक फैन ने पूछा कि उनके मोबाइल वॉलपेपर पर कौन सी फोटो लगी है, तो सामंथा ने अपना फोन स्क्रीन दिखाया, जिसमें मां लिंग भैरवी की फोटो थी। यह वही देवी हैं जिनका मंदिर ईशा फाउंडेशन परिसर में स्थित है। सामंथा ने बताया कि उन्हें इस मंदिर में गहरी शांति महसूस होती है और लिंग भैरवी के दर्शन से उन्हें मानसिक बल मिलता है।

फिल्मी करियर और आगे की योजनाएं

जब फैंस ने उनसे उनके अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हूं, लेकिन फिलहाल किसी का नाम नहीं ले सकती। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अभी अपनी हेल्थ और मानसिक स्थिति पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु को कुछ समय पहले ऑटोइम्यून मायोसिटिस बीमारी का पता चला था। तब से उन्होंने अपने जीवन में हेल्थ और हीलिंग को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि आत्मिक यात्रा ने उन्हें मजबूत बनाया है और अब वह हर मुश्किल का सामना शांति से करना जानती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com