सगाई के मौके पर छलक पड़े अंशुला कपूर के आंसू, अर्जुन कपूर ने थामा बहन का हाथ, सामने आई तस्वीरें

Arjun Kapoor Sister Engagement: अंशुला कपूर ने हाल ही में अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ सगाई की है और इस दौरान गुजराती रस्म ‘गोर धना’ में वो अपने भाई अर्जुन कपूर का हाथ थामते हुए भावुक हो गईं।
Anshula Kapoor
अंशुला कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anshula Kapoor Engagement: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने शुक्रवार को अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ सगाई की। इस समारोह में पारंपरिक गुजराती रस्म ‘गोर धना’ भी निभाई गई, जो शादी की शुरुआत का प्रतीक है। इस रस्म के दौरान अंशुला अपने भाई अर्जुन कपूर का हाथ थामते हुए भावुक हो गईं।

अंशुला ने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। उन्होंने इसे अपने जीवन की नई शुरुआत बताया। तस्वीरों में अंशुला और अर्जुन एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए गहरे भावनात्मक पल में दिखाई दे रहे हैं। समारोह के दौरान अंशुला अपने भाई का हाथ कसकर पकड़े हुए थीं, जो फैंस के लिए भी बेहद खास और इमोशनल मोमेंट रहा।

बैंगनी लहंगे में खूबसूरत दिखीं अंशुला कपूर

हालांकि, ‘गोर धना’ रस्म में, अंगूठियां बदलने के बाद लड़का और लड़की के परिवार वाले एक-दूसरे को गुड़ और धनिया के दाने देते हैं। यह रस्म शादी की समृद्ध शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है। इन सबके बीच अंशुला के लुक की बात करें, तो उन्होंने इस अवसर के लिए चटक बैंगनी रंग का कढ़ाईदार लहंगा पहना था। इस दौरान उनकी बहनें जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और चचेरी बहन शनाया कपूर भी उनके साथ हंसी-मजाक करती नजर आईं। बड़े भाई अर्जुन कपूर भी बैंगनी रंग का कुर्ता पहने हुए समारोह में शामिल हुए। तस्वीरों में अंशुला अपने पिता बोनी कपूर का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दीं।

अंशुला और रोहन की लव स्टोरी

अंशुला कपूर के मंगेतर रोहन ठक्कर क्लासिक काले रंग की शेरवानी में बेहद आकर्षक लग रहे थे। इस मौके पर उनकी दिवंगत मां मोना कपूर की फोटो एक कुर्सी पर रखी गई थी, जो उनकी आशीर्वाद की प्रतीक थी। अंशुला और रोहन की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात 2022 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। कहा जाता है कि उन्होंने पहली चैट में ही पूरी रात बातें कीं। तीन साल की डेटिंग के बाद, रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को प्रपोज किया।

अंशुला और रोहन की सगाई ने कपूर फैमिली में खुशी की लहर फैला दी है। इस इवेंट के दौरान पारिवारिक रिश्तों और प्यार के भावनात्मक पल सभी को भावुक कर गए। फैंस सोशल मीडिया पर इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो देख उन्हें बधाई दे रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com