Salman Khan With Salim Khan First Bike Triumph Tiger 100 Photo Shared On Instagram
पापा की पहली बाइक पर बैठ इतराते दिखे सलमान खान, इसी से मिला था फिल्म का नाम
'सलमान खान' ने अपने पापा की पहली बाइक 'ट्रायम्फ टाइगर 100' की तस्वीर साझा की है। 67 साल पुरानी इस बाइक पर सलमान खान बैठकर पोज देते हुए नजर आए। तस्वीर में उनके साथ सलीम खान भी नजर आ रहे हैं।
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने पापा की 67 साल पुरानी बाइक ‘ट्रायम्फ टाइगर 100’ पर बैठकर फोटो खिंचवाई है। खुद सलमान खान ने अपने पिता की पहली सवारी की फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है। इसमें वह अपने पिता और पिता की बाइक के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान खान 67 साल पुरानी इस बाइक पर बैठकर इतराते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस ने सलमान खान के पिता की पहली बाइक पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। दरअसल बाइक की कंडीशन देखकर ऐसा नहीं लगता की बाइक 6 दशक से ज्यादा पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बाइक को सलमान खान के पिता सलीम खान ने बहुत संभाल कर रखा है। बाइक की कंडीशन देखकर यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि उनके पिता ने उसे किस तरह संजोकर रखा है, सोशल मीडिया पर बाइक के साथ सलमान खान की तस्वीर की लोग तारीफ कर रहे हैं।
बाइक से सलमान खान का खास रिश्ता है
इस बाइक से सलमान खान का खास रिश्ता है। दरअसल यह उनके पिता की कमाई की पहली बाइक है तो यह उनके पिता के लिए अनमोल है। लेकिन इस बाइक से सलमान खान कभी गहरा रिश्ता है। दरअसल इस बाइक का नाम ‘ट्रायम्फ टाइगर 100’ है और सलमान खान की एक फिल्म टाइगर भी आई थी। सलमान खान की फिल्म टाइगर का नाम इसी गाड़ी के नाम में इस्तेमाल किए गए टाइगर से लिया गया था।
‘ट्रायम्फ टाइगर 100’ बाइक
‘ट्रायम्फ टाइगर 100’ का निर्माण ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी ‘ट्रायम्फ’ किया करती थी। यह उस समय की एक स्टैंडर्ड मोटरसाइकिल होती थी। 1939 में ब्रिटिश कंपनी ट्रायम्फ ने इस मोटरसाइकिल को लांच किया था, लेकिन 1940 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मन की बमबारी में ‘ट्रायम्फ’ कंपनी पूरी तरह से तहस नहस हो गई थी। जिसके बाद इस बाइक का निर्माण बंद हो गया।
Salman khan with salim khan first bike triumph tiger 100 photo shared on instagram