- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan And Shilpa Shetty Get Relief From Rajasthan High Court In Sc St Case
राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान खान और शिल्पा शेट्टी को दी राहत, SC/ST एक्ट के तहत दर्ज FIR हुई रद्द
राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान खान और शिल्पा शेट्टी को एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुए मामले में बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: साल 2013 में शिल्पा शेट्टी और सलमान खान के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिल्पा शेट्टी इस मामले में माफी भी मांग चुकी हैं। 21 नवंबर गुरुवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज SC/ST एक्ट के तहत दर्ज FIR को रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने इस दौरान बताया कि बिना मंजूरी और जांच की एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती।
साल 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शेट्टी की तरफ से भंगी शब्द का इस्तेमाल किया गया था और इसी शब्द को लेकर शिल्पा शेट्टी के खिलाफ 2017 में एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इंटरव्यू के दौरान सलमान खान भी मौजूद थे, ऐसे में एफआईआर में सलमान खान का भी नाम है। हालांकि जैसे ही मामला विवादों में घिरा शिल्पा शेट्टी ने तुरंत इसको लेकर माफी भी मांगी थी। वहीं इस मामले पर अब कोर्ट की तरफ से बयान सामने आया है।
ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर ने मां की याद में बनवाया टैटू, बोले- हमेशा याद रहेगी उनकी सीख
सम्बंधित ख़बरें
जब सलीम खान ने सलमा को बताया हेलेन से प्यार का सच, ऐसा था सलमान खान की मां का रिएक्शन
सुभाष घई ने सलीम खान के जल्द ठीक होने की मांगी दुआ, सलमान संग भी याद किया पुराना विवाद
जीशान से लेकर संगीता बिजलानी तक…सलीम खान से पहुंचे मिलने, जल्द हटेगा वेंटिलेटर, सेहत में हो रहा सुधार
Salim Khan Health Update: सलीम खान की हुई इमरजेंसी सर्जरी, डॉक्टर ने दी बड़ी हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है हालत
शिल्पा शेट्टी ने माफी मांगते हुए लिखा था, ‘अगर उन्होंने ऐसा किया है तो मैं माफी मांगती हूं। मुझे ऐसे देश से होने पर गर्व है जहां अलग-अलग जातियां और धर्म हैं। मैं उनमें से प्रत्येक का सम्मान करती हूं।’
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ चूरू कोतवाली में यह मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट में शिल्पा शेट्टी और सलमान खान के वकील ने दलील दी थी कि इस मामले में एससी/ एसटी एक्ट लागू नहीं होता क्योंकि कथित टिप्पणी में जाति के आधार पर किसी विशेष समुदाय के लोगों को अपमानित करने का इरादा नहीं था, बल्कि इस शब्द में वह खुद को संबोधित कर रही थी। अदालत ने भी इस मामले में एफआईआर को रद्द करने का फैसला सुनाया है और यह साफ किया है कि बिना मंजूरी और जांच की एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती।
Salman khan and shilpa shetty get relief from rajasthan high court in sc st case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी पर भड़के ट्रंप, जाहिर की नाराजगी, बोले- यह बेहद शर्मनाक
Feb 20, 2026 | 08:04 AMसावधान! गाजर-चुकंदर का जूस इन 4 लोगों के लिए है खतरनाक, फायदे की जगह पहुंचा सकता है अस्पताल!
Feb 20, 2026 | 08:03 AMराज्यसभा के लिए लॉबिंग तेज, शरद पवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार, बीजेपी कोटे से चौंका सकते हैं ये नए चेहरे!
Feb 20, 2026 | 07:59 AMO Romeo Collection: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 7वें दिन भी कमा डाले कई करोड़
Feb 20, 2026 | 07:59 AMउगते सूरज की धरती अरुणाचल प्रदेश की आज के दिन हुई थी स्थापना, पढ़े राज्य के बारे में अनसुने फैक्ट्स
Feb 20, 2026 | 07:55 AMदोस्त ने सिगरेट पीने से रोका, तो पेट्रोल पंप पर लगा दी आग, रायपुर से आया डराने वाला VIDEO
Feb 20, 2026 | 07:45 AM20 फरवरी का इतिहास : आज ही के दिन भारत को आजाद करने की हुई थी घोषणा
Feb 20, 2026 | 07:40 AMवीडियो गैलरी

सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM














