New Year 2026 : सलमान और शाहरुख समेत इनकी फिल्में हैं इस साल रिलीज को तैयार, लिस्ट है काफी लंबी
2026 Movie Releases: साल 2026 बॉलीवुड के लिए धमाकेदार रहेगा। सलमान (बैटल ऑफ गलवान), शाहरुख (किंग), अक्षय (भूत बंगला) और सनी देओल (बॉर्डर 2) समेत कई बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज होंगी।
- Written By: अनिल सिंह
Shah Rukh Khan Salman Khan And Akshay Kumar (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Bollywood Mega Releases 2026: साल 2026 बॉलीवुड के लिए एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, हॉरर और माइथोलॉजिकल जॉनर की फिल्मों के साथ एक धमाकेदार साल साबित होने वाला है। इस साल सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सनी देओल समेत कई बड़े सुपरस्टार्स की बहुप्रतीक्षित फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। कई फिल्मों के ट्रेलर और टीजर पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिससे दर्शकों का उत्साह चरम पर है।
यहां साल 2026 में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों की लंबी लिस्ट दी गई है:
एक्शन, वॉर और थ्रिलर
2026 में देशभक्ति, वॉर और हाई-ऑक्टेन एक्शन का ज़बरदस्त डोज़ देखने को मिलेगा:
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
बॉर्डर 2 (23 जनवरी): 1997 की सुपरहिट फिल्म का यह सीक्वल 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सनी देओल दमदार भूमिका में लौट रहे हैं, उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
मर्दानी 3 (27 फरवरी): रानी मुखर्जी पॉपुलर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में एक बार फिर बहादुर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में नजर आएंगी। यह एक डार्क और डेडली थ्रिलर है जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर फोकस करेगी।
बैटल ऑफ गलवान (17 अप्रैल): सलमान खान की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 2020 की गलवान घाटी की वास्तविक घटना पर आधारित है। अपूर्व लाखिया निर्देशित यह फिल्म भारतीय सैनिकों के बलिदान और वीरता को सलाम करती है। सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह हैं।
आवारापन 2 (अप्रैल): 2007 की फिल्म का यह सीक्वल एक्शन और रोमांस से भरपूर होगा। इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के रोल में लौट रहे हैं, उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें- देश की रक्षा में जान गंवाने वाले सैनिकों को अनुपम खेर ने किया याद, पोस्ट में बयां की मां की पीड़ा
फौजी (अगस्त): प्रभास की यह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 1940 के ब्रिटिश इंडिया की पृष्ठभूमि पर सेट है, जिसमें प्रभास एक विद्रोही सैनिक की दमदार भूमिका निभा रहे हैं।
अल्फा (रिलीज डेट प्रतीक्षित): यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ सुपर एजेंट्स के रोल में हैं, जबकि बॉबी देओल विलेन के किरदार में हैं।
किंग (रिलीज डेट प्रतीक्षित): शाहरुख खान के फैंस के लिए भी यह साल खास है, क्योंकि उनकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ रिलीज होगी, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।
कॉमेडी और हॉरर
इस साल हॉरर-कॉमेडी और एक्शन थ्रिलर के साथ रोमांस का तड़का भी मिलेगा:
ओ’ रोमियो (13 फरवरी): विशाल भारद्वाज की यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी रोमांस का तड़का लगाएंगे। यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है।
गबरू (13 मार्च): सनी देओल की यह फिल्म व्यक्तिगत संघर्षों और मानवीय मजबूती की कहानी पेश करती है।
धुरंधर 2 (19 मार्च): रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ईद के मौके पर रिलीज होगी, जो पहली सुपरहिट स्पाई थ्रिलर की कहानी को आगे बढ़ाएगी।
भूत बंगला (2 अप्रैल): अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के साथ वापसी कर रही है, जिसमें वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी हैं।
माइथोलॉजिकल मेगा प्रोजेक्ट
रामायण (रिलीज डेट प्रतीक्षित): नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में हैं। यह महाकाव्य की आधुनिक और भव्य प्रस्तुति होगी।
