- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Spoke For The First Time On Receiving Death Threats Salman Khan On Lawrence Bishnoi Threat Controversy
जान से मारने की धमकी मिलने पर पहली बार बोले सलमान खान, कहा- ‘मैं सबका भाई’ नहीं..!
- Written By: सुनीता पांडे

Photo: Instagram
मुंबई: बॉलीवुड के दबंग खान को काफी समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए सलमान खान ने पहली इस बारे अपनी चुप्पी तोड़ी। वैसे उन्होंने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन जो भी कहा वो लोगों के बीच बहुत ही प्रभावशाली था।
किसी का भाई किसी की जान
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने पर अभिनेता सलमान खान ने चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब इस मामले पर पहली बार भाईजान ने अपना मुंह खोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे पूछा गया, ‘आप पूरे इंडिया के भाईजान हैं। ऐसे में आपको जो धमकियां मिलती हैं, आप उसको कैसे देखते हैं?’ तब इस सवाल के जवाब में बड़े ही दबंगई से सलमान खान के कहा,’मैं इन धमकियों की परवाह नहीं करता। मैं सबका भाई नहीं हूं, किसी का भाई हूं और किसी की जान भी हूं।’ दरअसल इस बयान के जरिए सलमान खान ने एक तीर से दो निशाने साध लिये। उन्होंने अपनी फिल्म ‘भाईजान’ का प्रमोशन भी कर लिया और धमकी पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी।
सम्बंधित ख़बरें
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Saree At Cannes: अदिति राव हैदरी से लेकर हुमा कुरैशी, कान्स की ये 5 साड़ियां आपके वॉर्डरोब को देगी न्यू मेकओवर
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
सलमान से नाराज था गैंगस्टर
बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक निजी चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान खुलेआम सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस काले हिरन के शिकार के मामले में सलमान खान से नाराज थे। उन्होंने कहा था, ‘अगर सलमान बीकानेर के मंदिर में जाकर माफी मांग लें तो वो उन्हें माफ़ कर देंगे। लेकिन अगर वो ऐसा नहीं करते तो उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।’
इन फिल्मों में नज़र आएंगे भाईजान
सलमान खान (Salman Khan) बहुत जल्द फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आएंगे। ये फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा सलमान खान के पास ‘किक 2’, ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्में हैं जो एक के एक बाद थिएटर्स में रिलीज होने को तैयार है।
Salman khan spoke for the first time on receiving death threats salman khan on lawrence bishnoi threat controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
9 मई की Lok Adalat छूट गई तो घबराइए नहीं, अब इस तारीख को मिलेगा चालान माफ कराने का मौका
May 25, 2026 | 06:31 PMMeditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
May 25, 2026 | 06:25 PMओंकारेश्वर में हरियाणा के श्रध्दालुओं से मारपीट करने वाले 6 कर्मचारी सस्पेंड, प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन
May 25, 2026 | 06:23 PMफिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PMव्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
May 25, 2026 | 06:17 PMयात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
May 25, 2026 | 06:11 PMकरोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
May 25, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














