-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Maatrubhumi Release Delayed War Drama Has Been Put On Hold
Maatrubhumi Release Delayed: ‘मातृभूमि’ पर ब्रेक! सलमान खान की वॉर फिल्म की रिलीज क्यों हुई पोस्टपोन?
- Written By: यति सिंह
Maatrubhumi Release Postponed: सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज को सेंसर बोर्ड ने अगले आदेश तक रोक दिया है, जिससे सिनेमाघरों में इसके समय पर आने को लेकर सस्पेंस गहरा गया है।

सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Salman Khan Maatrubhumi Release Delayed: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान के करोड़ों चाहने वालों के लिए एक बेहद निराश करने वाली खबर सामने आ रही है। काफी समय से बड़े पर्दे पर उनकी एक कड़क वॉर-ड्रामा फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को अभी और सब्र करना होगा। देश के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC ने सलमान खान की मच-अवेटीड फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर फिलहाल आने वाले नोटिस तक रोक लगा दी है।
इस फैसले के बाद से ही फिल्मी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है और हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर बड़े पर्दे के पीछे ऐसा क्या हुआ कि फिल्म को सेंसर की हरी झंडी नहीं मिल सकी। फिल्म ‘मातृभूमि’ की पूरी कहानी साल 2020 में भारत और चीन के बीच एलएसी (LAC) पर हुई उस हिंसक झड़प के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।
गलवान के ऐतिहासिक संघर्ष की अनकही दास्तान
फिल्म ‘मातृभूमि’ की पटकथा गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के शौर्य और उनकी शहादत से प्रेरित है। शुरुआत में फिल्म मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट का नाम बेहद आक्रामक अंदाज में ‘बैटल ऑफ गलवान’ तय किया था। हालांकि, बाद में संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए फिल्म के नाम में बदलाव किया गया और इसे नया शीर्षक ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘जहां-जहां हैं आलिया, वहां-वहां हैं गालियां’, सुनील पाल ने आलिया भट्ट और समय रैना पर साधा निशाना
Nagabandham Review: 100 करोड़ के बजट और वीएफएक्स भी नहीं बचा सके फिल्म, कमजोर कहानी ने किया निराश
Alpha Vs Baby Do Die Do Review: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ या हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’,किसका बजा डंका?
गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की शादी पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, पैपराजी के सवाल पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
फिल्म का नाम बदलने और डिस्क्लेमर के बाद भी फंसा पेंच
फिल्म ‘मातृभूमि’ को विवादों से दूर रखने और एक सुरक्षित सिनेमाई अनुभव देने के लिए फिल्म मेकर्स ने काफी कोशिशे की थी। उन्होंने न सिर्फ फिल्म का नाम बदला, बल्कि शुरुआत में एक स्पष्ट डिस्क्लेमर भी जोड़ा कि यह कहानी केवल काल्पनिक घटनाओं से प्रेरित है।
बावजूद इसके केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इस पर अपनी सहमति नहीं जताई। असल में, इस विषय की संवेदनशीलता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े पहलुओं को देखते हुए रक्षा मंत्रालय की तरफ से भी कुछ आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। यही वजह है कि फिल्म ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड ने इस पर अंतिम फैसला आने तक रिलीज को पूरी तरह से रोक दिया है।
कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखेंगे सलमान खान
इस बड़े बजट के ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ में सलमान खान एक बेहद गौरवशाली और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व करने वाले वीर कर्नल संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं, जिन्होंने देश की संप्रभुता के लिए गलवान में अपनी जान न्योछावर कर दी थी।
अभिनेता सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य महिला किरदार में दिखाई देंगी। वहीं, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया जैसे मंझे हुए एक्टर भी इस कहानी को मजबूती देते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: Alpha Vs Baby Do Die Do Review: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ या हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’,किसका बजा डंका?
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर ब्रेक!
बता दें कि पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली थी। मगर रक्षा मंत्रालय की आपत्तियों और कुछ दृश्यों की दोबारा शूटिंग के चलते इस फिल्म की रिलीजिंग डेट आगे खिसक गई।
फिल्म मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि वे स्वतंत्रता दिवस के मौके को भुनाते हुए इसे 14 अगस्त को रिलीज कर देंगे। लेकिन अब सीबीएफसी के इस सख्त रुख के बाद फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट पूरी तरह अधर में लटक गई है। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि सलमान खान के कर्नल संतोष बाबू वाले रूप को देखने के लिए फैंस का इंतजार कब खत्म होता है।
Salman khan maatrubhumi release delayed war drama has been put on hold
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maatrubhumi Release Delayed: ‘मातृभूमि’ पर ब्रेक! सलमान खान की वॉर फिल्म की रिलीज क्यों हुई पोस्टपोन?
Jul 03, 2026 | 05:05 PMनागपुर में 10 जुलाई से अतिक्रमण नियमितीकरण शिविर, सरकारी-नजूल जमीन पर बने मकानों के लिए आवेदन शुरू
Jul 03, 2026 | 05:03 PMजमीन न होने पर भी महिलाओं को मिलेगा किसान का दर्जा, महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक पास
Jul 03, 2026 | 05:03 PMमहाराष्ट्र में स्कूलों के 500 मीटर दायरे में ‘स्टिंग और कैफीनयुक्त पेय’ पदार्थ बेचने वालों पर होगा सख्त एक्शन
Jul 03, 2026 | 04:58 PMकलकत्ता हाईकोर्ट से अभिषेक बनर्जी को झटका… वॉयस सैंपल से छूट और फास्ट-ट्रैक सुनवाई की याचिका खारिज
Jul 03, 2026 | 04:56 PMनवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: दिल्ली में जुटेंगे दिग्गज, विकसित भारत के रोडमैप पर होगी चर्चा
Jul 03, 2026 | 04:55 PMMP सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी दस्तावेजों में अब ‘क्षिप्रा’ नहीं, ‘शिप्रा’ लिखा जाएगा, CM के निर्देश पर बदलाव
Jul 03, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














