Alpha Vs Baby Do Die Do Review: आलिया भट्ट की 'अल्फा' या हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू',किसका बजा डंका?

Alpha Twitter Review: सिनेमा घरों में आलिया भट्ट की फेमस जासूसी थ्रिलर 'ऐल्फा' और हुमा कुरैशी की अनोखी एक्शन फिल्म 'बेबी डू डाई डू' रिलीज हो गई हैं, जिन्हें दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं।
Alpha Vs Baby Do Die Do X Review
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ, हुमा कुरैशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Huma Qureshi Baby Do Die Do Review: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस में 2 बड़ी महिला प्रधान फिल्मों की सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ यशराज फिल्म्स के फेमस स्पाई यूनिवर्स की नई पेशकश 'ऐल्फा' है, तो दूसरी तरफ हुमा कुरैशी की एक्टिंग से सजी 'बेबी डू डाई डू' मैदान में है। दोनों ही फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है।

दर्शक दोनों ही फिल्मों में अभिनेत्रियों के बदले हुए तेवर और धांसू एक्शन अवतार को देखकर दंग हैं। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स सीरीज की फिल्मों का फैंस को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार डायरेक्टर शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'ऐल्फा' को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आलिया और शरवरी के एक्शन ने उड़ाए होश

फिल्म अल्फा को देखकर निकले लोगों का कहना है कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने बड़े पर्दे पर कमाल की एक्टिंग की है। पहली बार पूरी तरह से एक्शन अवतार में नजर आ रहीं आलिया भट्ट ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से पूरी लाइमलाइट बटोर ली है।

इसके साथ ही शरवरी वाघ के काम को भी फैंस ने खूब सराहा हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और इसके चौंकाने वाले ट्विस्ट लोगों को लास्ट तक अपनी सीट से बांध कर रखने में कामयाब हो रहे हैं।

स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म पड़ गई कमजोर!

शानदार शुरुआत और जबरदस्त एक्शन सीन के बावजूद फिल्म के कुछ हिस्सों को लेकर दर्शकों में नाराजगी भी देखी जा रही है। कुछ समीक्षकों और दर्शकों का मानना है कि फिल्म हॉलीवुड की तर्ज पर बेहद स्टाइलिश ढंग से फिल्माई तो गई है, लेकिन इसकी कहानी भावनात्मक रूप से थोड़ी कमजोर लगती है।

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा के दूसरे हिस्से में कुछ ऐसे मोड़ आते हैं जहां कहानी अपनी पकड़ खोने लगती है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म के स्क्रीनप्ले को प्रेडिक्टेबल यानी आसानी से अंदाजा लगाने योग्य बताया है।

मूक-बधिर शूटर बनकर छाईं अभिनेत्री हुमा कुरैशी

वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' अपने अनोखे सब्जेक्ट के कारण दर्शकों का ध्यान खींच रही है। निर्देशक नचिकेत सामंत की यह फिल्म एक ऐसी मूक-बधिर लड़की की कहानी है जो हालात के चलते एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर बन जाती है।

हुमा कुरैशी ने इस चुनौतीपूर्ण किरदार को बेहद संजीदगी और आक्रामकता के साथ बड़े पर्दे पर उतारा है। फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में उनके अनोखे हथियार यानी लाल रंग के छाते का इस्तेमाल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बिना किसी फालतू कमर्शियल मसालों के बनाई गई यह फिल्म 'बेबी डू डाई डू' अपनी बेहतरीन स्टोरी और सस्पेंस भरे माहौल के कारण दर्शकों की वाहवाही लूट रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com