Salman Khan Firing Case: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कोर्ट में करेगा सरेंडर? सलमान खान केस से जुड़ रहा नाम

Salman Khan Threat Case: अभिनेता सलमान खान के घर पर हुए हमले के मामले में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने कोर्ट में सरेंडर करने के लिए प्रोडक्शन वारंट की मांग करते हुए अर्जी दी है।
Salman Khan Enemy Surrender
सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Salman Khan Enemy Surrender News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले काफी समय से लगातार सुरक्षा कारणों और धमकियों की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। उनके फैंस हमेशा उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान रहते हैं और इसी बीच मुंबई में उनके घर पर हुई गोलीबारी के मामले से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

इस पूरे घटनाक्रम के पीछे जिस मुख्य आरोपी का नाम सामने आ रहा था, अब वह कानून के सामने सरेंडर करने की तैयारी कर रहा है। जेल की सलाखों के पीछे से आई इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है क्योंकि लंबे समय से कानून की नजरों में धूल झौंकने की कोशिश कर रहे इस शख्स ने अचानक खुद ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

अभिनेता सलमान खान के सबसे बड़े दुश्मन ने चली नई चाल

साल 2024 में इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब कानूनी कार्रवाई तेज होती दिख रही है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई को सलमान खान के घर हुए हमले के मामले में साजिश में मुख्य रूप से शामिल माना जा रहा था, उसने कोर्ट के सामने सरेंडर करने की इच्छा जताई है।

अनमोल बिश्नोई ने इसके लिए बकायदा कोर्ट में एक स्पेशल याचिका भी दायर की है। इस अप्रत्याशित कदम के बाद सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ आम जनता के बीच भी सरेंडर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

सलाखों के पीछे से आई बड़ी खबर

खबरों के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए के एक अन्य मामले के सिलसिले में हिरासत में रहते हुए अनमोल बिश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उसने अपनी नई अर्जी के जरिए से कोर्ट को सूचित किया है कि वह पहले से ही एक अन्य गंभीर मामले के कारण जेल प्रशासन की निगरानी में है।

इस स्थिति के चलते वह तब तक सीधे तौर पर इस नए मामले के लिए कोर्ट के सामने उपस्थित नहीं हो सकता, जब तक कि संबंधित अधिकारियों और अदालत की तरफ से उसे कोई साफ दिशा-निर्देश या विशेष आदेश प्राप्त नहीं हो जाते।

आखिर क्यों मांगी अपराधी ने रिमांड की इजाजत

अपनी कानूनी मामले की जांच प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अनमोल बिश्नोई ने कोर्ट से एक विशेष प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की है। इस वारंट की मदद से वह पुलिस या जांच एजेंसियों की आधिकारिक रिमांड पर आ सकेगा और सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी से जुड़े कई अनसुलझे रहस्य सुलझ पाएंगे।

खबरों के अनुसार इस सरेंडर की कोशिश के पीछे कोई बड़ी कानूनी रणनीति भी हो सकती है क्योंकि इसके जरिए आरोपी जांच को अपने हिसाब से मोड़ने या सुरक्षा कारणों का हवाला देने की कोशिश कर सकता है।

क्या अब थम जाएगा सलमान खान की जान का खतरा

अनमोल बिश्नोई के सरेंडर की खबर ने सलमान खान के करोड़ों फैंस के बीच एक बड़ी चर्चा को तेज कर दिया है। फैंस का मानना है कि इस मामले के मुख्य किरदारों का कानून के शिकंजे में आना इस बात का सबूत है कि अब अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर, सलमान की सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं क्योंकि हाल ही में एक फिल्म निर्माण से जुड़ी धमकियों के मामले भी सामने आए थे। ऐसे माहौल में अनमोल बिश्नोई का यह कदम आने वाले दिनों में इस पूरे मामले की दिशा और दशा को पूरी तरह से बदल सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com