सलमान खान ने मानी अपनी गलती, अरिजीत सिंह संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी
Salman Khan ने अरिजीत सिंह के साथ अपने 10 साल पुराने विवाद पर पहली बार चुप्पी तोड़ी। बिग बॉस 19 में खुलासा किया कि 'गलतफहमी मेरी तरफ से थी।' अब दोनों अच्छे दोस्त हैं।
- Written By: अनिल सिंह
सलमान खान और अरिजीत सिंह के कथित झगड़े पर सुपरस्टार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'गलतफहमी मेरी तरफ से थी'
Salman Khan Arijit Singh Controversy: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान ने आखिरकार गायक अरिजीत सिंह के साथ अपने कथित, लगभग एक दशक पुराने, झगड़े पर खुलकर बात की है।
सुपरस्टार ने हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में इस मामले को महज़ एक गलतफहमी बताया और साफ़ किया कि उनके और अरिजीत के बीच कभी कोई वास्तविक दुश्मनी नहीं थी। सलमान ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि यह गलतफहमी अरिजीत की तरफ से नहीं, बल्कि उनकी खुद की तरफ से हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Bandar Collection Day 4: तारीफ खूब, कमाई कम! वीकेंड के बाद धीमी पड़ी बंदर की रफ्तार, जानें कलेक्शन रिपोर्ट
Ameesha Patel Birthday: गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा पटेल, करोड़ों की नौकरी छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
जब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
Sonam Kapoor Career: फ्लॉप फिल्म से डेब्यू, फिर बनीं फैशन क्वीन, देखें सोनम कपूर की ये शानदार फिल्में
2014 की अवॉर्ड नाइट का विवाद
यह कथित विवाद वर्ष 2014 के स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स की रात से जुड़ा है। उस समय अरिजीत सिंह अपने चार्टबस्टर गाने ‘तुम ही हो’ से बेहद मशहूर हो चुके थे। जब अरिजीत एक अवॉर्ड लेने मंच पर पहुँचे, तो लगातार दो शो के कारण वह थके हुए थे और साधारण कपड़ों में थे। मंच पर सलमान खान ने मज़ाक में उनसे पूछा, “क्या आप सो रहे थे?” जिसके जवाब में अरिजीत ने मुस्कुराते हुए कहा, “आप लोगों ने सुला दिया यार।” बताया जाता है कि सलमान खान को यह टिप्पणी अपमानजनक लगी और यहीं से दोनों के बीच कथित अनबन की शुरुआत हुई।
ये भी पढ़ें- 11 दिनों में बजट नहीं वसूल पाई है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, जानिए कैसा रहा दूसरा रविवार
फ़िल्मों से गाने हटवाने की अफवाहें
इस घटना के बाद बॉलीवुड में अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया। अगले कुछ सालों तक यह अफवाहें फैलीं कि सलमान खान ने जानबूझकर अपनी कई फिल्मों से अरिजीत के गानों को हटवा दिया। इनमें ‘किक’, ‘बजरंगी भाईजान‘ और ‘सुल्तान’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल थीं। सबसे चर्चित मामला ‘सुल्तान’ के गाने ‘जग घुमेया’ का था, जिसे बाद में अरिजीत की जगह राहत फतेह अली खान ने गाया था। इस विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
अरिजीत की सार्वजनिक माफी और सलमान की सफाई
मामला शांत न होने पर, अरिजीत सिंह ने 2016 में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए सलमान से सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगी थी। गायक ने स्पष्ट किया था कि उनका इरादा कभी भी सुपरस्टार का अपमान करना नहीं था और यह घटना केवल गलतफहमी का नतीजा थी। इतने वर्षों तक सार्वजनिक चुप्पी साधने के बाद, सलमान खान ने अब जाकर अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने पुष्टि की कि अब सब कुछ सामान्य है और अरिजीत ने उनके लिए ‘टाइगर 3’ में गाने गाए हैं और उनकी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ में भी वह गाना गा रहे हैं।
