-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shagun Sharma Apologises To Gaurav Khanna Bullying Row
गौरव खन्ना पर Bullying के आरोप लगाने वाली शगुन शर्मा का यूटर्न, बोलीं- मैं उनसे मांगना चाहती हूं माफी
- Written By: अपूर्वा नायक
Khatron Ke Khiladi 15 की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर लगाए बुलिंग के आरोपों को लेकर सफाई देते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि टेंशन में उनसे कुछ गलत बातें हो गई थीं।

शगुन शर्मा और गौरव खन्ना (सौ. डिजाइन फोटो)
Shagun Sharma Apologises To Gaurav Khanna: खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली टीवी एक्ट्रेस अपने दिए बयान में खुद ही फंसती हुई नजर आ रही है। दरअसल शगुन शर्मा वर्तमान में खतरों के खिलाड़ी के 15 वें सीजन की कंटेस्टेंट है।
हाल ही में उन्होंने स्टंट से कुछ देर पहले एक ऐसा बयान दिया था, जिसने सबके होश उड़ा दिए थे। खतरों के खिलाड़ी के को-कंटेस्टेंट गौरव खन्ना के बारे में शगुन का दिया गया ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
गौरव खन्ना पर लगाया था बुलिंग का आरोप
टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने अनुपमा से घर घर में पहचान बनाने वाले गौरव खन्ना को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। जिसमें उन्होंने गौरव खन्ना पर बुलिंग जैसा गंभीर आरोप लगाया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था।
सम्बंधित ख़बरें
कुशाल टंडन के गौहर खान पर कमेंट से मचा बवाल, जैद दरबार ने तोड़ी चुप्पी, अब सामने आया पूरा सच
रवि किशन के मीम ट्रेंड पर शेखर सुमन का मजेदार अंदाज, मनी फॉलो माई ब्रदर पर किया लिपसिंक, फैंस को मिला हिंट
निरहुआ-आम्रपाली दुबे को लेकर फिर गरमाया विवाद, काजल राघवानी ने पुराने शूटिंग किस्से से मचाई हलचल
गटर जनरेशन वाले बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी कंगना, अचानक याद आया जेनजी वोट बैंक
शगुन ने बदला अपना रुख
अब शगुन शर्मा ने पूरे मामले पर अपना रिएक्शन देते हुए गौरव खन्ना से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो के प्रतिस्पर्धी माहौल में कई बार अलग-अलग स्वभाव के लोगों के बीच मतभेद और तनाव पैदा हो जाते हैं। ऐसे हालात में कही गई कुछ बातें बाद में गलतफहमी का कारण बन सकती है।
गौरव खन्ना से मांगी माफी
शगुन शर्मा ने बताया कि उन्होंने गौरव खन्ना से पर्सनली भी माफी मांगी। उनके अनुसार, उन्होंने गौरव खन्ना से कहा कि यदि उनके किसी बयान या व्यवहार से उन्हें दुख पहुंचा है, तो वह इसके लिए दिल से माफी चाहती है। अभिनेत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं था।
तनावपूर्ण माहौल को बताया वजह
शगुन ने स्वीकार किया कि रियलिटी शो का सफर मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण और थकाने वाला होता है। लगातार दबाव, प्रतियोगिता और तनाव के कारण कई बार भावनाएं हावी हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि उस समय वह मेंटली काफी दबाव में थीं और उसी वजह से उन्होंने कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिन्हें अब वह अलग नजरिए से देखती है।
ये भी पढ़ें :- Jharkhand Student Protest: झारखंड के छात्रों की सपोर्ट में उतरी अनुपमा, बोलीं- सरकार उनकी आवाज सुने
फैंस की नजर अब गौरव की प्रतिक्रिया पर
शगुन शर्मा के माफीनामे के बाद अब दर्शकों की नजर गौरव खन्ना की प्रतिक्रिया पर टिकी है। फिलहाल गौरव की ओर से इस मामले पर कोई नई सार्वजनिक टिप्पणी सामने नहीं आई है। वहीं, खतरों के खिलाड़ी 15 में दोनों कलाकारों का सफर और उनके प्रदर्शन को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है।
Shagun sharma apologises to gaurav khanna bullying row kkk15
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
Aug 07, 2026 | 09:44 PMForex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
Aug 07, 2026 | 09:43 PMIOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, ₹85,920 तक मिलेगी सैलरी
Aug 07, 2026 | 09:42 PMकुशाल टंडन के गौहर खान पर कमेंट से मचा बवाल, जैद दरबार ने तोड़ी चुप्पी, अब सामने आया पूरा सच
Aug 07, 2026 | 09:33 PMSomwar Vrat Drinks : सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी
Aug 07, 2026 | 09:30 PMस्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PMशेख हसीना के बयान पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: बोले- कार्यक्रम निजी था, सरकार का समर्थन नहीं
Aug 07, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM













