-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- The Alliance Salman Khan On Sohail Khan Divorce Emotional Statement About Seema Sajdeh
मेरे भाई ने बहुत कुछ झेला है… सलमान खान के बयान से फिर चर्चा में आया सोहेल-सीमा का रिश्ता
- Written By: यति सिंह
The Alliance Salman Khan: रियलिटी शो 'द अलायंस' में पहुंचे सलमान खान ने छोटे भाई सोहेल खान का खुलकर सपोर्ट किया और सीमा सजदेह संग उनके तलाक के दर्द पर बड़ी बात कही।

सलमान खान और सोहेल खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Salman Khan on Sohail Khan Divorce: बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान पहली बार अपने किसी फैमिली मेंबर का सपोर्ट करने किसी रियलिटी शो के मंच पर पहुंचे हैं। रियलिटी शो ‘द अलायंस’ के फिनाले वीक में जब सलमान खान की एंट्री हुई, तो माहौल काफी भावनात्मक हो गया। वे यहां शो के प्रतियोगी और अपने छोटे भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। सोहेल खान इस शो में कई बार अपनी पर्सनल लाइफ और एक्स वाइफ सीमा सजदेह के साथ टूटे रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं। इस दौरान सलमान ने भाई का पक्ष लेते हुए शादी टूटने के पीछे की सच्चाई और सोहेल के संघर्ष पर दिल खोलकर बातें कीं।
सोहेल खान ने शो के दौरान कई मौकों पर अपने रिश्ते के अंत का जिम्मेदार खुद को ठहराया था। लेकिन जब सलमान खान इस मंच पर आए, तो उन्होंने स्थिति का एक अलग पहलू सामने रखा। सलमान ने साफ किया कि सोहेल ने अपने इस वैवाहिक रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई ने इस पूरे दौर में बहुत कुछ सहा है। भाई के प्रति सलमान का यह अटूट सपोर्ट देखकर वहां मौजूद दर्शक और फैंस भी काफी भावुक हो गए।
सोहेल ने शादी बचाने का हर मुमकिन प्रयास किया था
सलमान खान ने बातचीत में बताया कि रिश्ते को बनाए रखने के लिए जो भी कोशिश किए जा सकते थे, सोहेल ने वो सब किए। एक वक्त ऐसा आता है जब चीजें इंसान के काबू से बाहर हो जाती हैं। सलमान के अनुसार सोहेल ने रिश्ते में आई दरार को भरने की पूरी निष्ठा से कोशिश की थी।
सम्बंधित ख़बरें
स्टंट बना मुसीबत! KKK 15 में गौरव खन्ना और रूहानिका धवन दोनों हुए घायल, तस्वीरें वायरल
Khatron Ke Khiladi के दौरान बुरी तरह घायल हुए गौरव खन्ना, लेजर बर्न्स देख घबराएं फैंस
4500 करोड़ की ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से पहले देख लें ये फिल्में और सीरीज, वरना छूट जाएगा पूरा कनेक्शन
मैंने बहुत कुछ झेला है… रामायण ट्रोलिंग के बीच सुर्खियों में साई पल्लवी, पुराने इंटरव्यू ने बटोरी लाइमलाइट
हालांकि परिस्थितियां ऐसी बनती गईं कि दोनों को अलग होने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा। अपने भाई की सच्चाई दुनिया के सामने लाते हुए सलमान के चेहरे पर एक बड़े भाई की परेशानी साफ झलक रही थी।
पूर्व भाभी सीमा सजदेह से नाराजगी के मिले संकेत
‘द अलायंस’ शो के दौरान सलमान खान के बयानों से ऐसा भी महसूस हुआ कि वे अपनी एक्स भाभी सीमा सजदेह से कुछ हद तक असहज या नाराज हैं। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम लेकर कड़वी बात नहीं कही, लेकिन सोहेल के दर्द को जिस तरह उन्होंने बयां किया, उससे पारिवारिक दूरियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सोहेल द्वारा खुद पर दोष लेने की बात पर सलमान ने साफ कहा कि इंसान को हमेशा खुद को ही जिम्मेदार नहीं मानना चाहिए, जब कोशिश दोनों तरफ से पूरे न हों।
मुश्किल वक्त में खान परिवार की एकजुटता आई सामने
खान परिवार हमेशा से ही हर सुख-दुख में एक साथ खड़े रहने के लिए जाना जाता है। सलमान खान का ‘द अलायंस’ के सेट पर आना इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि मुसीबत के समय पूरा परिवार एक ढाल बनकर खड़ा होता है।
ये भी पढ़ें: स्टंट बना मुसीबत! KKK 15 में गौरव खन्ना और रूहानिका धवन दोनों हुए घायल, तस्वीरें वायरल
इस शो के जरिए से फैंस को खान परिवार के भावनात्मक पहलू को करीब से देखने का मौका मिला है। सलमान खान के इस कदम ने न केवल सोहेल का आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया।
The alliance salman khan on sohail khan divorce emotional statement about seema sajdeh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेरे भाई ने बहुत कुछ झेला है… सलमान खान के बयान से फिर चर्चा में आया सोहेल-सीमा का रिश्ता
Aug 03, 2026 | 05:15 PM‘संघर्ष उम्र नहीं देखता’, बुजुर्ग गार्ड का काम करते वीडियो वायरल; लोगों ने कहा- यही है असली प्रेरणा
Aug 03, 2026 | 05:15 PMBy-Election Results 2026: बांकीपुर में पीके का बड़ा उलटफेर, दतिया में फंसी BJP; लेकिन मांजलपुर में बचा ली लाज
Aug 03, 2026 | 04:59 PMबांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा…चुनाव में जीत के बाद ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर? बताया क्या होगा पहला काम
Aug 03, 2026 | 04:58 PMबॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत
Aug 03, 2026 | 04:58 PMPK की जीत पर सियासत तेज, विजय सिन्हा बोले- हम EVM पर नहीं फोड़ते ठीकरा, मीसा ने बताया BJP का प्रत्याशी
Aug 03, 2026 | 04:58 PMAmravati News: माऊली मल्टीस्टेट बैंक में लाखों रुपए फंसे, जमाकर्ताओं का आक्रोश, कानूनी कार्रवाई की मांग
Aug 03, 2026 | 04:43 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














