सलीम खान की तबीयत पर बड़ा अपडेट, सफल सर्जरी के बाद खतरे से हैं बाहर, डेजी शाह ने दी जानकारी
Salim Khan Health Update: सलीम खान को ‘मिनिमल ब्रेन हैमरेज’ के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब डेजी शाह ने बताया कि सर्जरी सफल रही, अब वो खतरे से बाहर हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सलीम खान और डेजी शाह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Salman Khan Father Successful Surgery: मशहूर स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई थी। कुछ दिन पहले उन्हें ‘मिनिमल ब्रेन हैमरेज’ होने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता की लहर दौड़ गई। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं शुरू हो गईं।
लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं सलीम खान
सलीम खान का इलाज मुंबई के नामी लीलावती अस्पताल में चल रहा था। शुरुआती मेडिकल अपडेट में बताया गया कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। ब्रेन हैमरेज जैसे मामलों में सावधानी बेहद जरूरी होती है, इसलिए विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज जारी रखा गया।
कुछ रिपोर्ट्स में सर्जरी की संभावना से इनकार किया गया था, जबकि बाद में अलग-अलग सूत्रों से सर्जरी की खबरें भी सामने आईं। इन विरोधाभासी रिपोर्ट्स ने स्थिति को लेकर भ्रम पैदा कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
डेजी शाह ने साझा की जानकारी
इसी बीच एक्ट्रेस डेजी शाह ने सलीम खान की सेहत को लेकर ताजा अपडेट दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह भले ही अस्पताल जाकर व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाईं, लेकिन सलमान खान और उनके परिवार के संपर्क में हैं। डेजी के मुताबिक, सर्जरी सफल रही है और सलीम खान अब खतरे से बाहर हैं। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में रिकवर कर रहे हैं।
परिवार ने जताई थी नाराजगी
खबर यह भी आई थी कि अस्पताल की ओर से मेडिकल जानकारी सार्वजनिक किए जाने पर परिवार ने नाराजगी जताई। ऐसे संवेदनशील समय में परिवार नहीं चाहता था कि स्वास्थ्य से जुड़ी निजी जानकारी बाहर आए। इस मुद्दे को लेकर भी चर्चा तेज रही, हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- रश्मिका-विजय देवरकोंडा की शुरू हुई हल्दी सेरेमनी, दूल्हे राजा ने दिखाई डेकोरेशन की खास झलक
सलीम खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखकों में गिने जाते हैं। उनके योगदान को देखते हुए इंडस्ट्री में उनका विशेष सम्मान है। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर ने सभी को चिंतित कर दिया था, लेकिन अब सकारात्मक अपडेट से राहत मिली है। परिवार की ओर से आधिकारिक बयान भले सामने न आया हो, लेकिन करीबी सूत्रों के अनुसार उनकी हालत में सुधार है। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे और परिवार के बीच समय बिताएंगे।
