Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज

Ind Vs Eng 5th T20: इंग्लैंड ने आखिरी T20 में भारत को 56 रन से हराकर सीरीज 4-0 से जीती। बटलर के शतक से बने 257 रन के जवाब में भारत 201 रन ही बना सका और T20 में नंबर-1 रैंकिंग भी गंवा दी।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 11, 2026 | 11:22 PM

इंग्लैंड टीम (Image- IANS)

Follow Us
Follow Us:

India vs England 5th T20 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (11 जुलाई) को साउथम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला गया, जहां मेजबान इंग्लैंड ने 56 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली, जबकि पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। इसके साथ ही इंग्लैंड ने ICC टी20 रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान भी हासिल कर लिया।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी और 56 रन से मुकाबला हार गई।

258 रन के लक्ष्य के सामने लड़खड़ाई टीम इंडिया

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा केवल 3 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। इसके बाद संजू सैमसन ने 27 रन बनाए, लेकिन सैम करन ने अपनी पहली ही गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। उस समय भारत का स्कोर 55/2 था।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट

258 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

ईशान किशन और श्रेयस ने संभाली पारी

कप्तान श्रेयस अय्यर (28) और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि लियाम डॉसन ने श्रेयस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। ईशान किशन ने 35 गेंदों में 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। लेकिन उनके आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई।

तिलक वर्मा ने अंत में 25 गेंदों पर 53 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। हालांकि शिवम दुबे (14), सूर्यांश शेडगे (7) और अक्षर पटेल (3) टीम को जीत नहीं दिला सके।

जोस बटलर और हैरी ब्रूक शानदार बल्लेबाजी

इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी और फिल साल्ट केवल 6 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। इसके बाद जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों पर पूरी तरह दबदबा बना लिया।

दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 102 गेंदों में 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक रहा। दूसरी ओर हैरी ब्रूक 95 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के लगाए।

गेंदबाजी में केवल शिवम दुबे ने दिखाई चमक

भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में संघर्ष करते नजर आए। शिवम दुबे ने लगातार दो गेंदों पर जोस बटलर और जैकब बेथेल को आउट कर दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

प्लेइंग इलेवन में हुए बदलाव

भारत ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए। खराब फॉर्म से जूझ रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और वॉशिंगटन सुंदर को बाहर किया गया। उनकी जगह संजू सैमसन और सूर्यांश शेडगे को मौका मिला। वहीं इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह अनुभवी स्पिनर लियाम डॉसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया, जिन्होंने अहम मौके पर श्रेयस अय्यर का विकेट लेकर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। इंग्लैंड ने 4-0 से सीरीज अपने नाम करते हुए भारत से टी20 क्रिकेट में नंबर-1 रैंकिंग भी छीन ली।

Ind vs eng 5th t20 england wins series 4 0 india loses no 1 ranking

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 11:22 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IND Vs ENG
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.