ईद पर ‘भाईजान’ का हुआ दीदार, बीमारी के बाद सलीम खान की पहली झलक देख इमोशनल हुए फैंस, VIDEO वायरल
Salman Khan On Eid: बीमारी के बाद सलीम खान पहली बार ईद पर नजर आए। सलमान खान और पूरे परिवार के साथ फैंस का अभिवादन करते देख फैंस भावुक हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Salman Khan And Salim Khan Eid Video: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान इस साल की शुरुआत में स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती थे। ऐसे में ईद के खास मौके पर उनकी पहली झलक सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय बाद उन्हें परिवार के साथ स्वस्थ देखकर हर कोई राहत महसूस कर रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ईद पर परिवार संग आए नजर सलमान खान
दरअसल, हर साल की तरह इस बार भी ईद के मौके पर सलमान खान अपने पिता सलीम खान और पूरे परिवार के साथ फैंस के बीच नजर आए। उनके साथ अरबाज खान और सोहेल खान भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर फैंस का अभिवादन किया और हाथ हिलाकर उनका शुक्रिया अदा किया। साथ ही उनकी भांजी आयत भी नजर आईं।
बीमारी के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम खान को ब्रेन हैमरेज की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस काफी चिंतित थे। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार हुआ है और ईद पर उनका इस तरह नजर आना फैंस के लिए किसी राहत भरी खबर से कम नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
फैंस के बीच दिखी खुशी
हर साल की तरह इस बार भी खान परिवार की झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ी। जैसे ही सलीम खान बालकनी में नजर आए, फैंस की खुशी देखने लायक थी। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी के बाद हनीमून की तस्वीर वायरल, रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल
परिवार के लिए खास रहा यह मौका
खान परिवार के लिए यह ईद बेहद खास रही। एक तरफ जहां सलीम खान की तबीयत में सुधार हुआ, वहीं दूसरी ओर पूरे परिवार ने एक साथ आकर इस त्योहार को मनाया। सलमान खान भी इस दौरान काफी खुश नजर आए और उन्होंने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं।
कुल मिलाकर, सलीम खान की यह झलक उनके चाहने वालों के लिए एक सुकून देने वाली खबर बनकर सामने आई है। अब सभी उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही पूरी तरह फिट नजर आएंगे।
