-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rakshabandhan 2025 Salman Khan Family Celebration Video Viral
सलमान खान ने बहनों संग मनाया रक्षा बंधन का त्योहार, सोशल मीडिया पर छाया फैमिली VIDEO
- Written By: स्नेहा मौर्या
Salman Khan: बीते दिन यानी राखी के खास मौके पर सलमन खान का पूरा परिवार एक साथ नजर आया। उन्होंने अपनी बहनों के साथ हमेशा की तरह धूमधूाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

सलमान खान सेलिब्रेट राखी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Salman Khan Family Raksha Bandhan Celebration: बीते दिन 9 अगस्त को पूरे देशभर में रक्षाबंधन का खास त्योहार मनाया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी हर साल की तरह इस बार भी अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह और प्यार के साथ मनाते नजर आए। राखी के दिन खान परिवार का पूरा जमावड़ा सलमान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री के घर पर लगा, जहां सभी ने मिलकर इस खास मौके को सेलिब्रेट किया।
दरअसल, रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की झलकियां खुद सलमान के जीजा और फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। वीडियो की शुरुआत सलमान खान से होती है, जहां अलवीरा उन्हें राखी बांध रही हैं। इसके बाद घर के बच्चों के प्यारे-पल दिखते हैं, जिसमें अलीजेह अपने सभी भाइयों को राखी बांधती नजर आती हैं। इस मौके पर सलमान ब्लैक टी-शर्ट और नीली जींस में काफी स्टाइलिश लग रहे थे, जबकि उनके चेहरे पर त्योहार की खुशी साफ झलक रही थी।
सलमान खान ने फैमली संग सेलिब्रेट किया राखी
सेलिब्रेशन में सलमान के पिता सलीम खान, सौतेली मां हेलेन, भाई अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान, भाई सोहेल खान और उनके बेटे निर्वाण भी मौजूद थे। अरबाज इस बार अपनी प्रेग्नेंट वाइफ शूरा के साथ पहुंचे, जो गुलाबी सूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। अरबाज पठानी लुक में काफी हैंडसम लगे। वहीं एक वीडियो में सलमान को अपने पिता सलीम खान का सहारा देते हुए भी देखा गया, जिसने फैंस का दिल छू लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
Aamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
सोहेल खान के बेटे निर्वाण भी फैमिली फंक्शन में शामिल हुए, और सभी ने मिलकर रक्षाबंधन को यादगार बनाया। पूरे खान परिवार को एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हुए और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जाने लगा।
एक्टर की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें गलवान घाटी संघर्ष में शहीद होने के बाद मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म में सलमान का यह किरदार उनके करियर के सबसे दमदार रोल्स में से एक माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा बड़ा ट्विस्ट, खुलेगी विरेन की पोल, क्या रुक जाएगी परी की शादी?
इसके अलावा, सलमान जल्द ही टीवी का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ होस्ट करते नजर आएंगे, जो 24 अगस्त 2025 से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। इस बार शो में “घरवालों की सरकार” का नया कॉन्सेप्ट पेश किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होगा।
Rakshabandhan 2025 salman khan family celebration video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMInd vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMचंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













