Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल

Giancarlo Esposito Converts To Islam Video: पॉपुलर अमेरिकी वेब सीरीज 'breaking bad' के जाने-माने एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो ने सऊदी अरब में शूटिंग के दौरान इस्लाम धर्म अपना लिया है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 21, 2026 | 09:50 PM

जियानकार्लो एस्पोसिटो (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Giancarlo Esposito Converts To Islam: एंटरटेंमेंट की दुनिया से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया के सिनेप्रेमियों को हैरान करके रख दिया है। हॉलीवुड के सबसे दमदार और फेमस एक्टर्स में शुमार जियानकार्लो ग्यूसेप एलेसेंड्रो एस्पोसिटो ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाले इस कलाकार ने सऊदी अरब में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान यह बड़ा फैसला लिया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जियानकार्लो ग्यूसेप मस्जिद में नमाज अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पूरी घटना की शुरुआत सऊदी अरब में एक बड़े फिल्म प्रोजेक्ट के साथ हुई थी।

बता दें कि तुर्की अल शेख के जनरल एंटरटेनमेंट ऑफिसर की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार जियानकार्लो ने सऊदी अरब में शहादा पढ़कर ऑफिशियली तौर पर इस्लाम को स्वीकार किया है। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान वहां के स्थानीय लोगों और खास समुदाय के सदस्यों के साथ उनका अनुभव बेहद कमाल का रहा था। वहां मिले अपनेपन, सादगी और बेहतरीन मेहमाननवाजी ने उनके दिल को इस कदर छू लिया कि उन्होंने इस इस्लाम धर्म को अपनाने का फैसला कर लिया।

मस्जिद के भीतर से सामने आया अद्भुत दृश्य

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह मोरक्को की एक ऐतिहासिक मस्जिद का बताया जा रहा है। बता दें कि इस वीडियो में 68 साल हॉलीवुड एक्टर अपनी फिल्म की प्रोडक्शन टीम और कुछ स्थानीय कर्मचारियों के साथ पूरी शिद्दत से नमाज पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब

‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा

‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस

نجم فيلم سفن دوج و Breaking bad جيانكارلو اسبوزيتو ينطق الشهادتين ويشارك فريق العمل الصلاه يوم امس في المسجدبعد ارتياحه من التعامل مع المسلمين أثناء التصوير في المملكه العربيه السعوديه والفديو له امس مع موظفين شركة صله 🇸🇦❤️🙏🏻 الحمدلله pic.twitter.com/BghY0O0pWv — TURKI ALALSHIKH (@Turki_alalshikh) June 20, 2026

एक्टिंग की दुनिया में है बेहद पॉपुलर नाम

हॉलीवुड में जियानकार्लो एस्पोसिटो का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उन्होंने कल्ट अमेरिकी ड्रामा सीरीज ‘breaking bad’में गस फ्रिंग नाम के बेहद खूंखार और ठंडे दिमाग वाले विलेन का रोल निभाकर ग्लोबल पॉपुलेरिटी हासिल की थी।

इसके अलावा जियानकार्लो एस्पोसिटो ‘द बॉयज’, ‘द मंडलोरियन’ और ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव सोल्जर’ जैसी कई ऐतिहासिक फिल्मों और सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। अब उनकी इस नई धार्मिक यात्रा को लेकर सोशल मीडिया में लगातार चर्चाएं हो रही हैं।

ये भी पढ़ें: MIFF में 17 पुरस्कारों की घोषणा, पोलैंड की ‘सिल्वर’ बनी सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री

शूटिंग के दौरान बदल गई एक्टर की लाइफ

एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो पिछले कुछ टाइम से वहां अपनी आने वाली फिल्म ‘सेवन डॉग्स’ की शूटिंग में बिजी थे। यह फिल्म सऊदी अरब के सिनेमाई इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी और बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार सलमान खान और संजय दत्त भी विशेष भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इसी फिल्म के सेट पर बिताए वक्त ने अमेरिकी अभिनेता की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया।

Giancarlo esposito converts to islam offers namaz in saudi arabia video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 09:50 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Hollywood stars
  • Salma Khan
  • Sanjay Dutt

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.