Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा

Jacqueline Fernandez Bodyguard Controversy: एक कार्यक्रम में फैंस के साथ तस्वीर खिंचवाने से रोकने के लिए जैकलीन फर्नांडिस की कलाई पकड़ने पर एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 21, 2026 | 11:10 PM

जैकलीन फर्नांडिस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jacqueline Fernandez Bodyguard Viral Video: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस हालही मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह का हिस्सा बनने पहुंची थीं। इस कार्यक्रम की चकाचौंध से ज्यादा अब वहां का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस क्लिप में जैकलीन के पर्सनल बॉडीगार्ड का बर्ताव आम लोगों को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। इस पूरी घटना ने सोशल मीडिया में सेलिब्रिटी सुरक्षा और उनके प्रति सम्मानजनक व्यवहार को लेकर एक नई और तीखी बहस छेड़ दी है।

फैंस की चाहत के बीच आ गई सेफ्टी की दीवार

जैकलीन फर्नांडिस के इस वायरल वीडियो को देखें तो साफ पता चलता है कि जैकलीन फर्नांडिस अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं करना चाहती थीं। वह स्टेज के करीब मौजूद अपने फैंस के साथ सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रही थीं।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल

‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली

‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO

जैकलीन फर्नांडिस जैसे ही आगे बढ़ीं, तभी उनके सुरक्षाकर्मी ने अचानक बेहद अप्रत्याशित कदम उठाया दिया। बॉडीगार्ड ने बीच में आकर जैकलीन फर्नांडिस की कलाई पकड़ ली और उन्हें जबरन फैंस के पास जाने से रोक दिया। इसके बाद वह उन्हें स्टेज से दूर ले जाने की कोशिश करने लगा।

कलाई पकड़े जाने के बाद भी जैकलीन फर्नांडिस ने जीता दिल

बॉडीगार्ड के इस तरह अचानक रोकने और हाथ पकड़कर खींचने के बावजूद जैकलीन फर्नांडिस ने अपने बड़प्पन का परिचय दिया। उन्होंने इस असहज स्थिति में भी आपा नहीं खोया और न ही कोई गुस्सा जाहिर किया।

इसके बजाय जैकलीन फर्नांडिस ने बेहद शालीन तरीके से पीछे मुड़कर अपने उन फैंस की इच्छा पूरी की जो काफी देर से उनकी एक झलक पाने और फोटो क्लिक कराने का इंतजार कर रहे थे। जैकलीन फर्नांडिस के इस दोस्ताना और सहज अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का दिल पूरी तरह से जीत लिया।

सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने जैकलीन फर्नांडिस के बॉडीगार्ड के रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूजर्स का कहना है कि किसी भी कलाकार की सुरक्षा करना एक बॉडीगार्ड की जिम्मेदारी होती है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर इस तरह का बर्ताव किसी भी मायने में उचित नहीं ठहराया जा सकता।’

कई यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि ‘प्रोटेक्टिव होना अपनी जगह सही है, लेकिन किसी महिला कलाकार को इस तरह छूने का अधिकार उसे किसने दिया। लोगों का मानना है कि बिना छुए भी दूर रहकर उचित सुरक्षा व्यवस्था दी जा सकती थी।’

ये भी पढ़ें: ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली

जल्द ही रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’

बता दें कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं, और इसमें अक्षय कुमार के अलावा अनिल कपूर, परेश रावल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज़ और दिशा पटानी जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। यह फिल्म 2023 में अनाउंस की गई थी और इसका पहला वीडियो एक अकापेला म्यूज़िकल टीजर खूब वायरल हुआ था।

Jacqueline fernandez bodyguard viral video users question hand holding incident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 11:10 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Entertainment News
  • Jacqueline Fernandes
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.