एम्बुलेंस नहीं ऑटो रिक्शा में अस्पताल पहुंचे थे जख्मी सैफ अली खान, दहशत में है परिवार

सैफ अली खान के घर पर चोरी की वारदात के वक्त हुए हमले के बाद उन्हें अस्पताल ऑटो रिक्शा से ले जाया गया था। एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया गया, घर की गाड़ी भी ड्राइवर के न होने की वजह से काम नहीं आई।
Saif Ali Khan moved to Lilavati Hospital from Auto Rikshaw
सैफ अली खान को ऑटो में अस्पताल लेकर पहुंचे थे इब्राहिम अली खान
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सैफ अली खान के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोर ने सैफ अली खान पर हमला किया। हमलावर के भागने के बाद सैफ अली खान को अस्पताल ले जाया गया। खबर के मुताबिक सैफ अली खान को घायल अवस्था में ऑटो रिक्शा की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया गया। इब्राहिम अली खान घायल सैफ अली खान को लेकर अस्पताल पहुंचे।

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर परिवार की तरफ से अब तक कोई भी औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना के तुरंत बाद का वीडियो है। जिसमें वह बेहद परेशान नजर आ रही हैं। उनके बगल में एक ऑटो दिखाई दे रहा है। खबर यह है कि इसी ऑटो से सैफ अली खान को अस्पताल ले जाया गया है। क्योंकि उस वक्त घर की गाड़ी तैयार नहीं थी। इब्राहिम अली खान ने घायल सैफ अली खान को ऑटो में अस्पताल ले जाने का तुरंत निर्णय लिया था, क्योंकि वह इस मामले में कोई भी देरी नहीं करना चाहते थे।

सैफ अली खान की सर्जरी हो गई है, उनकी रीड की हड्डी में ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा फंसा हुआ था, जिसे सर्जरी की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। डॉक्टर के मुताबिक सैफ अली खान की कंडीशन खतरे से बाहर है। लेकिन 24 घंटे के लिए उन्हें आईसीयू में निगरानी के लिए रखा जाएगा। रीड की हड्डी में फंसे चाकू के टुकड़े को निकालने के लिए चिकित्सकों को काफी मेहनत करनी पड़ी। सैफ अली खान का ऑपरेशन करीब ढाई घंटे तक चला।

Navbharat Live
navbharatlive.com