सैफ अली खान का नहीं पडोसी का घर लूटने आया था शहजाद, मामले में नए ट्विस्ट का खुलासा!

सैफ अली खान को डिस्चार्ज के बावजूद घर पर लंबे समय तक बेड रेस्ट करना होगा। इस मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि वह सैफ के पड़ोसी का घर लूटने आया था।
Saif Ali Khan Attack case Shahzad was planned robbery in to another flat
पड़ोसी के घर में वह सेंध लगाने में कामयाब नहीं हुआ तो शहजाद ने सैफ अली खान के घर पर लूट के इरादे से धावा बोल दिया।
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शहजाद का निशाना सैफ अली खान का घर नहीं बल्कि उनके पड़ोसी का घर था, लेकिन पड़ोसी के घर में वह सेंध लगाने में कामयाब नहीं हुआ तो उसने सैफ अली खान के घर पर लूट के इरादे से धावा बोल दिया। यह जानकारी आरोपी ने पुलिस को दी है ऐसी खबर निकलकर सामने आई है। हालांकि इस बारे में पुलिस की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद पुलिस के गिरफ्त में है और सैफ अली खान के घर पर कोई लूट की कोशिश और सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में अब उससे पूछताछ की जा रही है।

बुधवार की देर रात सैफ अली खान के घर में हुई लूट की कोशिश और सैफ अली खान पर हमले के बाद पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिला, उसमें भागते हुए शख्स का चेहरा कैप्चर हुआ था जबकि वह बाकी सीसीटीवी कैमरे से बचने में सफल हुआ था, लेकिन एक सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा कैप्चर हुआ। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह सैफ अली खान के घर नहीं बल्कि किसी और के घर में डाका डालने आया था। लेकिन उस घर में वह घुस नहीं पाया और डक्ट के रास्ते उसे सैफ अली खान के घर में घुसने में कामयाबी मिल गई। लेकिन वह सैफ अली खान के घर में लूट की वारदात को अंजाम दे पाता उससे पहले ही उसका सामना एलियामा फिलिप और सैफ अली खान से हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने अपने बयान में यह कहा है कि आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने अपने बयान में यह बताया है कि कैसे सैफ अली खान के घर में घुसने में कामयाब हुआ और कैसे हो वहां से भागने में कामयाब हुआ। दरअसल सैफ अली खान के तरफ से कोशिश की गई थी कि उसे पकड़ लिया जाए उसे कमरे में भी बंद किया गया था, लेकिन वह वहां से भागने में कामयाब हो गया। जिस तरह से उसने खुद को सीसीटीवी कैमरे से बचने की कोशिश की ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि उसने इस इमारत की रेकी पहले कर रखी थी। भले ही वह अपने बयान में अब यह कह रहा हो कि उसने रेंडम घर का चुनाव लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com