शेख हसीना के गढ़ में बम ब्लास्ट, तारिक रहमान और जमात चीफ ने किया मतदान, वोट डालकर यूनुस ने दिया बड़ा बयान

Bangladesh Chunav News: बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद पहला राष्ट्रीय चुनाव जारी है। देशभर में मतदान हो रहा है, कुछ हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
bangladesh election voting
बांग्लादेश में बड़े नेताओं ने मतदान किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में आज गुरुवार, 12 फरवरी को राष्ट्रीय चुनाव के लिए मतदान जारी है। जुलाई 2024 में हुए छात्र आंदोलन के बाद यह पहला आम चुनाव है। उस आंदोलन के चलते 15 साल से सत्ता में रहीं शेख हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा था। यह बिते 50 सालों में पहला चुनाव है जिसमें शेख हसीना का पार्टी अवामी लीग चुनाव नहीं लड़ रही है। क्योंकि पार्टी के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

इस चुनाव भारत-अमेरिका समेत पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत ब्रेंट क्रिस्टेंशन ने ढाका के राजुक मॉडल कॉलेज स्थित एक पोलिंग सेंटर का दौरा किया और मतदाताओं से बातचीत की। इससे पहले उन्होंने मोहम्मद यूनुस और चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की थी तथा बांग्लादेश में चीन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई थी।

 14.96% मतदान दर्ज किया

चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक 14.96% मतदान दर्ज किया गया। देशभर के लगभग 32,000 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। जमात-ए-इस्लामी ने चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण बताया, हालांकि कुछ स्थानों पर झड़पों और बूथ एजेंटों पर हमलों का आरोप लगाया है। पार्टी ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

शेख हसीना के गढ़ आगजनी, क्रूड बम हमला

इस बीच, शेख हसीना के गढ़ माने जाने वाले गोपालगंज में आगजनी और क्रूड बम हमले की घटना सामने आई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुए विस्फोट में तीन लोग घायल हुए, हालांकि घटना के बाद भी मतदान जारी रहा।

परिवार संग वोटिंग के लिए पहुंचे तारिक रहमान

बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने भी कड़ी सुरक्षा के बीच परिवार संग मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान तारिक रहमान ने कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और देश में सामान्य हालात बहाल करना होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने देश को नुकसान पहुंचाया और वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो बांग्लादेश के पुनर्निर्माण और सुरक्षा को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं, जमात-ए-इस्लामी के नेता शफीकुर रहमान ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों से मतदान की अपील की।

यूनुस ने बताया नए बांग्लादेश का जन्मदिन

मोहम्मद यूनुस ने इस चुनाव को “नए बांग्लादेश का जन्मदिन” बताया। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा कि यह जश्न का दिन है और लोगों ने वोट देकर पुराने शासन को खारिज किया है। उन्होंने नागरिकों से आगामी जनमत संग्रह में भाग लेकर नए बांग्लादेश के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

आर्मी चीफ ने किया मतदान

आर्मी चीफ वकार उज जमान ने ढाका के आदमजी इलाके में मतदान किया और लोगों से निर्भय होकर वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि देशभर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com