-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Saif Ali Did Not Get A House In Juhu Because He Is Muslim
मुसलमान होने की वजह से नहीं मिला था सैफ अली को जुहू में घर, एक्टर ने किया खुलासा
- Written By: अदिति भंडारी
सैफ अली खान पर हमले के मामले में हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है। पुलिस ने बांग्लादेशी शरीफुल और महिला खुकुमोई शेख को गिरफ्तार किया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट से मामला उलझ रहा है, आरोपी फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते।

मुसलमान होने की वजह से नहीं मिला था सैफ अली को जुहू में घर (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान उनके घर हुए हमले के कारण काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। इस हादसे के दौरान एक्टर को चाकू से चोट आई थी, जिसकी सर्जरी की गई थी। एक्टर को 5 दिन बाद डिस्चार्ज किया गया था। इस हादसे के बाद एक्टर का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें मुंबई के जुहू साइड घर इसलिए नहीं मिला क्योंकि वे मुसलमान हैं।
सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में अपने धर्म से संबंधित पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि “मुसलमान होकर जुहू में घर खरीदने की कोशिश करो, और तुम्हें यह कहकर मना कर दिया जाएगा, ‘हम मुसलमानों को घर नहीं देते।'”
एक्टर से पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी धार्मिक भेदभाव का सामना भारत के बाहर करना पड़ा है। तो एक्टर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि “यूएस में नहीं, लेकिन मुझे भारत में इसका सामना करना पड़ता है।” इसके बाद एक्टर ने भारत के धार्मिक भेदभाव की बात करते हुए कहा कि “भारत में धार्मिक तनाव हैं, और शायद यही भारत के बारे में बात है कि इसे सहन करना। मेरा मतलब है, मानव स्वभाव सरल नहीं है और यह कभी भी सरल नहीं होगा। एक धर्म दूसरे से लड़ेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका
सिर्फ एक्टिंग नहीं, रियल स्टेट से भी मालामाल हैं ये स्टार्स, हर महीने लेते है लाखों का किराया
Kunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बता दें सैफ अली खान पर हमले के केस में हर दिन नई अपडेट आ रही है। इस केस में पहले बांग्लादेश के शख्स शरीफुल को गिरफ्तार किया गया था। अब मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस महिला का नाम खुकुमोई जहांगीर शेख बताया है। कहा जा रहा है कि शरीफुल के पास से जो फोन बरामद हुआ था, उसमें जो सिम थी वो इस महिला के नाम पर रजिस्टर है। इस महिला ने अपने बयान में बताया है कि उसका फोन चोरी हो गया था।
यह केस दिन पर दिन सुलझने की जगह और उलझता जा रहा है। फॉरेंसिक रिपोर्ट की मानें तो जो फिंगरप्रिंट एक्टर के घर से मिले हैं, वे उस गिरफ्तार शख्स से मेल नहीं खाते हैं। इसलिए पुलिस इस केस के दूसरे आरोपी को ढूंढ रही है। उन्हें लगता है कि मामले में कोई एक आरोपी नहीं है। लोगों का कहना है कि मुंबई पुलिस आंधेरे पर तीर चला रही है।
Saif ali did not get a house in juhu because he is muslim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMइस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Jul 02, 2026 | 04:40 PMगड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Jul 02, 2026 | 04:40 PMमै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














