सिर्फ एक्टिंग नहीं, रियल स्टेट से भी मालामाल हैं ये स्टार्स, हर महीने लेते है लाखों का किराया

Bollywood Stars Property: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो फिल्मों के अलावा अपनी आलीशान प्रॉपर्टी और कमर्शियल स्पेस को किराए पर देकर लाखों-करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। जानें इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।
Bollywood stars who earn crores by renting out their properties
सिर्फ एक्टिंग नहीं, रियल स्टेट से भी मालामाल हैं ये स्टार्स (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
priyanka
विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने अपना पुराना घर किराये पर दिया है। इस डील से प्रियंका चोपड़ा महीने का लगभग 2.25 लाख रुपये किराया ले रही हैं।
ranbir kapoor
अभिनेता रणबीर कपूर ने भी मुंबई के बांद्रा में स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर दिया है। इस अपार्टमेंट से रणबीर कपूर महीने का लगभग 11 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं।
amitabh
बॉलीवुड के बिग बी ने अपने दो बंगले जो अम्मू और वत्स के ग्राउंड फ्लोर को किराये पर दिया है, जिससे अमिताभ बच्चन महीने के लगभग 18.9 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं।
salmannn
अब बात करते हैं बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की जिन्होंने अपने बांद्रा वेस्ट के शिव अस्थान हाइट्स में मौजूद अपना एक अपार्टमेंट किराए पर दिया है। जिससे सलमान खान महीने का 1.5 लाख रुपये तक कमाते हैं।
sonakshi
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपना लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर दिया है, खबरों के अनुसार सोनाक्षी इस लग्जरी अपार्टमेंट से महीने के लगभग 16 लाख रुपये किराया ले रही हैं।
saif ali khan
इसी लिस्ट में अगला नाम सैफ अली खान का भी शामिल है। सैफ ने अपने बांद्रा स्थित लग्जरी अपार्टमेंट को गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दिया है। इस डील से सैफ अली खान लगभग महीने का 3.5 लाख रुपये तक की कमाई करते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com