Arjun Tendulkar: कौन हैं सचिन तेंदुलकर के बेटे की होने वाली दुल्हन, सानिया चंडोक से हुई सगाई
सचिन तेंदुलकर के बेटे Arjun Tendulkar की सगाई हो गई है। रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ अर्जुन तेंदुलकर की इंगेजमेंट हुई है। आइए जानते हैं सानिया चंडोक कौन हैं।
- Written By: अनिल सिंह
सानिया चंडोक से अर्जुन तेंदुलकर की हुई सगाई
Arjun Tendulkar Engagement: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक के साथ हो गई है। सानिया चंडोक बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। सानिया और अर्जुन दोनों बचपन से एक दूसरे को पहचानते हैं और दोनों करीबी दोस्त रह चुके हैं। रवि घई सचिन तेंदुलकर के दोस्त हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दोनों दोस्तों ने अपनी दोस्ती को अब रिश्तेदारी में बदल दिया है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी कब होगी इसके बारे में आने वाले वक्त में पता चलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई परिवार के करीबी सदस्य और कुछ दोस्तों के बीच हुई है। सगाई के बारे में ऑफिशियल ऐलान अभी नहीं किया गया है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बन जाएंगे। सगाई बहुत ही सामान्य तरीके से की गई है। आइए जानते हैं रवि घई का क्या बिजनेस है।
ये भी पढ़ें- अरमान मालिक पर 4 शादियों का आरोप, पत्नियों समेत कोर्ट में पेश होने का आदेश
कौन हैं सचिन की होने वाली बहू
सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू यानी अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन परिवार की सदस्य हैं। रवि घई के परिवार का नाम मुंबई करोड़पति बिजनेसमैन परिवार में शामिल होता है। घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं, जो लो कैलोरी की आइसक्रीम का बड़ा ब्रांड है।
नहीं आया है ऑफिशल स्टेटमेंट
सचिन तेंदुलकर के परिवार की तरफ से या फिर रवि घई के परिवार की तरफ से अभी अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के सगाई की ऑफिशियल जानकारी जारी नहीं दी गई है। खबर के मुताबिक सगाई में परिवार के बेहद करीबी सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए हैं।
बचपन से एक दूसरे को जानते हैं अर्जुन और सानिया
सानिया चंडोक और अर्जुन तेंदुलकर बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। सानिया के साथ सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की भी अच्छी बॉन्डिंग है। सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक कई बार एक साथ फोटोज में नजर भी आ चुके हैं। दोनों परिवार एक दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। रवि है सचिन तेंदुलकर के दोस्त हैं। तो वहीं सानिया चंडोक बचपन से अर्जुन तेंदुलकर की दोस्त हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि परिवार की ये दोस्ती अब रिश्तेदारी में बदल गई है।
