-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- S S Rajamouli Gaming Debut Part Of Character In Japanese Game
एस एस राजामौली का गेमिंग डेब्यू, जापानी गेम में बने कैरेक्टर का हिस्सा
- Written By: सोनाली झा
डायरेक्टर एस एस राजामौली ने अब वीडियो गेमिंग की दुनिया में कदम रख लिया है। RRR के प्रमोशन के दौरान कोजिमा ने राजामौली का फेशियल और बॉडी स्कैन किया था, जिसे गेम में इस्तेमाल किया गया।

एस एस राजामौली का गेमिंग डेब्यू
मुंबई: भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस एस राजामौली अब फिल्मों के बाद वीडियो गेम की दुनिया में भी एंट्री कर चुके हैं। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि वे जापान के गेम ‘Death Stranding 2: On the Beach’ में कैमियो करते नजर आएंगे। इस गेम को मशहूर गेम डिज़ाइनर हिदेओ कोजिमा ने लिखा, डिज़ाइन किया और निर्देशित किया है। इस खबर से राजामौली के फैंस के साथ-साथ गेमिंग कम्युनिटी में भी उत्साह की लहर है।
एस एस राजामौली जब अपनी फिल्म RRR के प्रमोशन के लिए जापान गए थे, तब उनकी मुलाकात कोजिमा से हुई। यह एक सामान्य मुलाकात नहीं थी। कोजिमा, जो वीडियो गेम इंडस्ट्री में ‘क्रिएटिव जीनियस’ माने जाते हैं, ने उसी दौरान राजामौली का फेशियल और बॉडी स्कैन किया। यह स्कैनिंग वीडियो गेम में उनका कैरेक्टर मॉडल तैयार करने के लिए की गई थी।
कोजिमा ने बाद में सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें और स्कैनिंग के बिहाइंड-द-सीन शॉट्स भी शेयर किए। उन्होंने लिखा कि निर्देशक एस एस राजामौली KJP पहुंचे थे। हमने उन्हें स्कैन किया है। एस एस राजामौली ने खुद भी इस अनुभव को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि जब हम RRR के प्रमोशन के लिए जापान में थे, तब मैंने कोजिमा-सान के ऑफिस का दौरा किया। उन्होंने वहीं मेरा स्कैन किया, और सच कहूं तो मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वो इसे कैसे या कहां इस्तेमाल करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
King Budget: ‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा दावा, क्या शाहरुख खान ने सुहाना के डेब्यू के लिए खर्च किए 450 करोड़?
राजामौली ने बताया कि अब जब मैं खुद को Death Stranding 2 में देखता हूं, तो यह मेरे लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। कोजिमा-सान एक शानदार क्रिएटर हैं और उनके काम का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। राजामौली की फिल्म RRR ने न सिर्फ भारत में बल्कि जापान में भी जबरदस्त कमाई और लोकप्रियता हासिल की।
ये भी पढ़ें- अंकित गुप्ता ने शेयर की हेल्थ स्ट्रगल की कहानी, फैंस बोले- स्टे स्ट्रांग
यह फिल्म ब्लू-रे और अल्ट्रा HD फिजिकल फॉर्मेट्स में जापानी मार्केट में रिलीज़ हुई, जहां दर्शकों ने इसे खूब सराहा। भारतीय संस्कृति और एक्शन ड्रामा को जापानी दर्शकों ने खुले दिल से अपनाया। एस एस राजामौली की यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि भारतीय क्रिएटिव टैलेंट अब सीमाएं पार कर रहा है। फिल्मों से आगे बढ़कर गेमिंग जैसी नई इंडस्ट्री में उनका प्रवेश भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोलता है।
S s rajamouli gaming debut part of character in japanese game
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PM30 रुपये के लिए यात्री से भिड़ा रेलवे टिकट क्लर्क, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड
Jul 08, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM












