Rupali Ganguly: बीफ और मटन खाने के आरोप पर भड़की रूपाली गांगुली, यूजर को दिया करारा जवाब
टीवी सीरियल अनुपमा की एक्ट्रेस Rupali Ganguly का गुस्सा यूजर पर फूट पड़ा, क्योंकि एक यूजर ने उन पर बीफ और मटन खाने का आरोप लगाया। अनुपमा ने स्ट्रीट डॉग्स को लेकर हमदर्दी जताई थी।
- Written By: अनिल सिंह
बीफ खाने का आरोप लगाने वाले यूजर पर भड़की रूपाली गांगुली
Rupali Ganguly On Eating Beef: टीवी सीरियल अनुपमा में रूपाली गांगुली नजर आती हैं। वो हमेशा ही स्ट्रीट डॉग्स को लेकर हमदर्दी जताते हुए नजर आई हैं। स्ट्रीट डॉग्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तमाम सेलिब्रिटीज ने नाराजगी व्यक्त की। टीवी की अनुपमा भी उन लोगों में शामिल थी। इस पर एक यूजर ने उन्हें भला बुरा कहा और कहा कि वह खुद तो बीफ, चिकन, मटन और फिश खाती हैं। यूजर के कमेंट पर रूपाली गांगुली का गुस्सा भड़क उठा और वह उसे करारा जवाब देते हुए नजर आई हैं।
रूपाली गांगुली ने अपने जवाब में लिखा, मैं बेघर जानवरों को खाना खिलाती रहती हूं। हर जानवर की वैक्सीनेशन करवाती हूं। मैं एनिमल शेल्टर और गौशाला को सपोर्ट करती हूं। ना सिर्फ अपने शहर में बल्कि पूरे इंडिया में। मैं एक प्राउड वेजिटेरियन हूं। मेरे बच्चे भी स्ट्रीट जानवरों के साथ रहे हैं और वह उन्हें प्रोटेक्ट करते हैं। वह प्यार और दया को समझते हैं। यह धरती सबके लिए है।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
Bharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
ये भी पढ़ें- KK Menon: राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ कैंपेन का हिस्सा नहीं हूं मैं, बिना पूछे वीडियो का किया इस्तेमाल
रूपाली गांगुली को लेकर यूजर ने क्या कहा था
रूपाली गांगुली ने जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अपना गुस्सा जाहिर किया, तो कमेंट में एक यूजर ने लिखा, आप स्ट्रीट डॉग्स को लेकर ज्ञान मत दो, जबकि आप खुद चिकन, मटन, बीफ और फिश खाते हो। प्यार हर जानवर को लेकर होना चाहिए जो स्ट्रे एनिमल के सपोर्ट में बोल रहे हैं, आप लोग रोज शेल्टर होम जाएं और उन्हें खाना खिलाएं, आप उनका ध्यान रखें और वहां रहें, जब कोई नहीं होता या उनके लिए फंड से इकट्ठा करें। कम से कम 10 स्ट्रे एनिमल के लिए, उन्हें गोद लो। आप लोग न्यूज़ देखो और तब आपको पता चलेगा कि यह कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। इससे कुछ सीखो। नहीं तो अपने परिवार के लोगों को रेबीज होने तक का इंतजार करो। उसके बाद भौंकना।
रूपाली गांगुली ने यूजर को करारा जवाब दिया
रूपाली गांगुली ने यूजर को करारा जवाब दिया है, यह कहा जा सकता है। रूपाली गांगुली के काम की अगर बात करें तो वह टीवी सीरियल अनुपमा में नजर आती हैं। उन्होंने दशकों से दर्शकों का दिल जीता है। टीवी सीरियल अनुपमा टीवी पर हमेशा टॉप शोज की लिस्ट में बना रहता है।
