- Hindi News »
- Entertainment »
- Ruchita Jadhav Reveals Shocking Connection With Mumbai Child Hostage Case Rohit Arya Encounter
मैं उस दिन वहां होती तो…बच्चों को बंधक बनाने वाले पर मराठी एक्ट्रेस रुचिता का चौंकाने वाला खुलासा
Rohit Arya Mumbai Hostage Case: पवई बंधक कांड पर मराठी एक्ट्रेस रुचिता जाधव ने खुलासा किया कि आरोपी रोहित आर्य ने उन्हें फिल्म प्रोजेक्ट के लिए मिलने बुलाया था। उन्होंने चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए।
- Written By: स्नेहा मौर्या

रोहित आर्य, रुचिता जाधव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ruchita Jadhav Reveals Shocking Connection With Rohit Arya: मुंबई के पवई इलाके में हुए बंधक कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्य को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अब इस मामले से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा मराठी एक्ट्रेस रुचिता जाधव ने किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।
दरअसल, रुचिता जाधव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि बंधक बनाने वाला यही शख्स कुछ दिन पहले उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। अपनी पोस्ट में रुचिता ने लिखा, “4 अक्टूबर को मुझे रोहित आर्य नाम के व्यक्ति का मैसेज मिला। उसने खुद को फिल्ममेकर बताया और एक फिल्म प्रोजेक्ट के बारे में बताया, जो बंधक स्थिति (होस्टेज सिचुएशन) पर आधारित था।”

सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Contractors: 96 हजार करोड़ बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदारों की हड़ताल, विकास कार्यों पर असर तय
90 के दशक में टीवी पर किया राज, अब पल्लवी जोशी सामाजिक मुद्दों पर बना रहीं दमदार फिल्में
BJP Foundation Day 2026: फडणवीस की राज्यभर में जनसंवाद योजना, 5 से 12 अप्रैल तक होंगे विशेष कार्यक्रम
NCP में अंदरूनी कलह: विलय पर पटेल-तटकरे की नाराजगी, सुनेत्रा पवार की बढ़ी मुश्किलें
रोहित को लेकर रुचिता जाधव का बड़ा खुलासा
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्हें यह कॉन्सेप्ट दिलचस्प लगा, इसलिए उन्होंने उसकी बात सुनी। इसके बाद, 23 अक्टूबर को उस शख्स ने मिलने का प्रस्ताव रखा और कहा कि वह 27, 28 या 29 अक्टूबर को मीटिंग तय करना चाहता है। रुचिता ने 28 अक्टूबर को मिलने की बात कही थी। लेकिन बाद में घरेलू कारणों से वे उस मीटिंग में नहीं जा पाईं।
‘भगवान का शुक्र है मैं नहीं गई’
27 अक्टूबर को रोहित आर्य ने उन्हें पवई स्थित एक स्टूडियो का लोकेशन भेजा था और आने की रिक्वेस्ट की थी। लेकिन रुचिता के मीटिंग कैंसिल करने से वो एक खतरनाक स्थिति से बच गईं। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, “31 अक्टूबर को जब मैंने खबरों में पवई बंधक कांड देखा, तो मैं कांप उठी। अगर मैं उस दिन गई होती, तो शायद मेरा भी वही हाल होता जो बाकी बंधकों का हुआ।”

ये भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐश्वर्या राय को मिला था राजा हिंदुस्तानी का ऑफर, एक फिल्म ने बदल दी किस्मत
एक्ट्रेस ने लोगों को भी किया आगाह
रुचिता ने आगे कहा कि यह घटना उन्हें जिंदगीभर याद रहेगी और अब वो किसी भी नए प्रोजेक्ट या व्यक्ति से मिलने से पहले पूरी सावधानी बरतेंगी। उन्होंने सभी कलाकारों और युवाओं को आगाह किया कि काम के नाम पर किसी अजनबी से मिलने से पहले अपने परिवार या दोस्तों को जरूर जानकारी दें। फिलहाल अब इस घटना ने न सिर्फ मनोरंजन जगत बल्कि आम लोगों के बीच भी सुरक्षा और सतर्कता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
Ruchita jadhav reveals shocking connection with mumbai child hostage case rohit arya encounter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pune में पानी बिल विवाद के बीच PMC का बड़ा कदम, 25 करोड़ भुगतान के बाद सप्लाई जारी
Apr 04, 2026 | 09:19 AMनासिक में ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, 12 लाख की फिरौती की मांग; 5 घंटे में पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी
Apr 04, 2026 | 09:18 AMखाड़ी देशों में फंसे यात्रियों के लिए राहत! शारजाह से नागपुर पहुंची एयर अरेबिया फ्लाइट, जानें अगली उड़ान कब?
Apr 04, 2026 | 09:14 AMदिल्ली में स्वाती मालिवाल ने डुबाई केजरीवाल की लुटिया, पंजाब में राघव बिगाडे़ंगे मान का खेल! AAP में घमासान
Apr 04, 2026 | 09:10 AMMaharashtra Contractors: 96 हजार करोड़ बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदारों की हड़ताल, विकास कार्यों पर असर तय
Apr 04, 2026 | 09:06 AMनासिक में बेमौसम बारिश का कहर, 28 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद; 349 गांव प्रभावित
Apr 04, 2026 | 09:06 AMबच्चू कड़ू का ऑडियो क्लिप वायरल, विधायक के भाई की हत्या की रची साजिश? अमरावती में मचा सियासी बवाल
Apr 04, 2026 | 09:02 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM













