-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Miss World Aishwarya Rai Was Offered Raja Hindustani Film Changed Her Destiny
मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐश्वर्या राय को मिला था राजा हिंदुस्तानी का ऑफर, एक फिल्म ने बदल दी किस्मत
- Written By: सोनाली झा
Aishwarya Rai का फिल्मी सफर मिस वर्ल्ड बनने से पहले ही शुरू हो सकता था। उन्हें ‘राजा हिंदुस्तानी’ का ऑफर मिला था, लेकिन 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद उन्होंने फिल्मों में देर से कदम रखा।

मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐश्वर्या राय को मिला था राजा हिंदुस्तानी का ऑफर
Aishwarya Rai Bachchan Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी लोगों की फेवरेट हैं। उनका नाम जब भी जुबां पर आता है, लोग उनके ग्लैमर, स्मार्टनेस और सादगी की तारीफ करने लगते हैं। ऐश्वर्या ने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किया है, वह किसी सपने से कम नहीं। बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं जीततीं, तो उनकी पहली फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ होती, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक अलग रास्ता दिखाया और उनकी पहली फिल्म ‘प्यार हो गया’ बनी। यह कहानी उनके करियर की अनोखी यात्रा की शुरुआत का सिर्फ एक छोटा हिस्सा है।
ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। उनका बचपन साधारण परिवार में बीता, लेकिन बचपन से ही उनमें पढ़ाई और कला के प्रति गहरी रुचि थी। ऐश्वर्या को साइंस और जूलॉजी में बहुत दिलचस्पी थी और वह डॉक्टर बनना चाहती थीं। बाद में उनके रास्ते बदल गए और उन्होंने मुंबई में आर्किटेक्चर की पढ़ाई शुरू की। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और यह उनका पहला बड़ा कदम था, जिसने उन्हें ग्लैमर की ओर खींचा।
ऐश्वर्या राय का मॉडलिंग करियर
ऐश्वर्या राय ने नौवीं क्लास में ही कैमलिन कंपनी के लिए मॉडलिंग शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने पेप्सी, फ्रूटी और कई बड़े विज्ञापनों में काम किया। इन विज्ञापनों ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई और लोग उनके चेहरे को पहचानने लगे। मॉडलिंग में काम करते हुए ही उन्होंने ब्यूटी पेजेंट्स की दुनिया में कदम रखा। साल 1994 में उन्होंने मिस इंडिया की उपविजेता बनने के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। यह जीत उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुई।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
इंटरनेशनल योगा डे पर बच्चों के बीच पहुंचे शाहिद कपूर, योग के साथ फिटनेस और आत्मविश्वास का खास संदेश
ऐश्वर्या राय ने कही ये बात
ऐश्वर्या के करियर की शुरुआत फिल्मी दुनिया में थोड़ी अलग हुई। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया कि अगर वह मिस वर्ल्ड नहीं बनतीं, तो उनकी पहली फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ होती। लेकिन उन्होंने इस खिताब की वजह से अपने करियर की दिशा बदल दी और उनकी पहली फिल्म 1997 में आई ‘प्यार हो गया’। इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई और दर्शकों ने उनकी अदाकारी की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने लगातार काम किया और फिल्मों में अपनी जगह बनाई।
ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता का बड़ा दावा, बोलीं- दो लोग आए थे, हत्या कर गए…
ऐश्वर्या राय की फिल्में
उनकी कुछ यादगार फिल्मों में ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘खाकी’, ‘देवदास’, ‘धूम 2’, ‘मोहब्बतें’, ‘जोधा अकबर’, ‘ताल’ और ‘गुरु’ शामिल हैं। ऐश्वर्या ने केवल बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया, जिनमें ‘द पिंक पैंथर 2’, ‘प्रोवोक्ड’, ‘मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज’ और ‘ब्राइड एंड प्रिज्यूडिस’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
ऐश्वर्या राय को मिले थे कई पुरस्कार
ऐश्वर्या राय को उनके शानदार अभिनय और ग्लैमर के लिए कई पुरस्कार भी मिले। उन्होंने फिल्मफेयर, स्क्रीन अवॉर्ड्स और राष्ट्रीय पुरस्कारों की कई श्रेणियों में नाम कमाया। साल 2003 में वह कान फिल्म फेस्टिवल की जूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं। इसके अलावा उन्हें 2009 में ‘पद्मश्री’ और 2012 में फ्रांस का ‘ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ सम्मान भी मिला।
Miss world aishwarya rai was offered raja hindustani film changed her destiny
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
Jun 21, 2026 | 06:37 PMनीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
Jun 21, 2026 | 06:32 PMलोनावला की वादियों में बरसीं खुशियां, झमाझम बारिश से गुलजार हुआ मौसम, प्रकृति की गोद में लौटे सैलानी
Jun 21, 2026 | 06:31 PMन कंपनी, न कारोबार! पंचर दुकानदार के नाम पर 28 करोड़ का जीएसटी बकाया? परिवार ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
Jun 21, 2026 | 06:22 PMभारत में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी, सिर्फ 2 घंटे में तय होगी दिल्ली से लखनऊ की दूरी
Jun 21, 2026 | 06:11 PMछिंदवाड़ा में लव जिहाद की शिकार हुई युवती, पैसो और धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव; जानें पूरा मामला
Jun 21, 2026 | 06:11 PMTushar Mehta: तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने 3 साल और बढ़ाया कार्यकाल
Jun 21, 2026 | 06:07 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














