Maharashtra Contractors: 96 हजार करोड़ बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदारों की हड़ताल, विकास कार्यों पर असर तय

Maharashtra Contractors ने 96 हजार करोड़ रुपये के लंबित भुगतान के विरोध में 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन काम बंद का ऐलान किया है, जिससे राज्यभर के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
Navi Mumbai Educity Project News
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Maharashtra Contractors Strike For Pending Payment: महाराष्ट्र में सरकारी ठेकेदारों ने लंबित भुगतान के मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र राज्य ठेकेदार महासंघ ने घोषणा की है कि 7 अप्रैल से पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन ‘काम बंद’ किया जाएगा। इस फैसले से राज्य में विकास कार्यों पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है।

ठेकेदार संघ के अनुसार, राज्य सरकार पर विभिन्न विभागों के करीब 96 हजार करोड़ रुपये बकाया हैं। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण ठेकेदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि बकाया राशि के कारण नए प्रोजेक्ट लेना और मौजूदा कार्यों को जारी रखना बेहद मुश्किल हो गया है।

विकास परियोजनाओं पर पड़ेगा असर

इस हड़ताल का सीधा असर सड़क, पुल, जलसंपदा और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर पड़ सकता है। यदि काम बंद लंबे समय तक जारी रहा, तो राज्य में चल रही कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं ठप हो सकती हैं। इससे आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Maharashtra Contractors को लेकर पहले भी हो चुका है आंदोलन

ठेकेदारों ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी मुद्दे को लेकर आंदोलन किया गया था। उस समय सरकार ने करीब 20 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया था, लेकिन कुल बकाया राशि 1।16 लाख करोड़ रुपये थी, जिसमें से अब भी बड़ी रकम बाकी है।

सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति

ठेकेदार संघ का कहना है कि यह आंदोलन केवल बकाया भुगतान को लेकर है और इसका उद्देश्य सरकार पर दबाव बनाना है, ताकि जल्द से जल्द भुगतान किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com