-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rasika Dugal Animal Malini Awasthi Controversy
‘दोगलेपन की हद्द’, एनिमल को मिसॉजिनी कहने पर रसिका दुग्गल पर भड़की मालिनी अवस्थी
- Written By: अनिल सिंह
Malini Awasthi: रसिका दुग्गल ने 'एनिमल' को मिसॉजिनी से भरी फिल्म बताया और कहा कि वह ऐसी फिल्में नहीं करेंगी। इस पर मालिनी अवस्थी ने उन्हें लताड़ा और 'मिर्जापुर' में उनके किरदार की याद दिलाई।

मालिनी अवस्थी ने रसिका दुग्गल को 'मिर्जापुर' के नाम पर लताड़ा, एक्ट्रेस ने 'एनिमल' को बताया महिला-द्वेषी
Malini Awasthi on Rasika Dugal: रणबीर कपूर अभिनीत और संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म की विषयवस्तु पर कई लोगों ने कड़ी आलोचना की है। अब इस कड़ी में अभिनेत्री रसिका दुग्गल का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने एक इवेंट में फिल्म को ‘महिला-द्वेषी’ (Misogynistic) बताया। रसिका के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है, और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने उन पर ‘दोगलेपन’ का आरोप लगाते हुए तंज कसा है।
रसिका दुग्गल ने हाल ही में सीनियर जर्नलिस्ट बरखा दत्त के एक इवेंट में शामिल होते हुए कहा कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनेंगी जो “मिसॉजिनी को सेलिब्रेट करती हों और प्रोपेगैंडा से भरी हों।”
रसिका दुग्गल ने ‘एनिमल’ को अस्वीकारा
इवेंट में जब रसिका दुग्गल से पूछा गया कि क्या वह ‘एनिमल’ को स्वीकार करती हैं, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
रसिका का बयान: उन्होंने कहा, “नहीं। मुझे ऐसा किरदार निभाने में खुशी होगी, जिसकी पॉलिटिक्स मेरी पॉलिटिक्स से मेल न खाती हो। मैं रियल लाइफ में बीना त्रिपाठी नहीं हूँ। मैं लोगों की हत्या और पुरुषों के साथ गलत बर्ताव नहीं करती हूँ।”
शर्त: रसिका ने स्पष्ट किया कि वह मिसॉजिनी (महिला विरोधी सोच) को सेलिब्रेट करने वाली और प्रोपेगैंडा फिल्मों का हिस्सा नहीं बनेंगी, क्योंकि वह इन चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकतीं।
मालिनी अवस्थी ने लताड़ा, ‘मिर्जापुर’ की दिलाई याद
रसिका दुग्गल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में उनके किरदार की याद दिलाते हुए तंज कसा।
मालिनी का ट्वीट: मालिनी अवस्थी ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को लताड़ते हुए लिखा, “मिर्जापुर में मिसेज त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली एक महिला की ओर से यह बात! दोगलेपन की पराकाष्ठा।”
Coming from someone who played mrs Tripathi in Mirzapur!
Hight of double standards! https://t.co/WEKL5PF9fK — मालिनी अवस्थी Malini Awasthi (@maliniawasthi) December 2, 2025
यूजर्स ने भी किया रिएक्ट
मालिनी अवस्थी के अलावा, कई यूजर्स ने भी रसिका दुग्गल को उनकी लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की याद दिलाई, जिसे अक्सर हिंसा और मिसॉजिनी से भरा शो माना जाता है।
एक यूजर ने लिखा, “मिर्जापुर में काम करने के बाद एनिमल को बुरा कहना… एक बड़ा मजाक है।”
दूसरे यूजर ने लिखा, “मिर्जापुर मिसॉजिनी से भरा हुआ शो है। मुझे लगता है कि ये कलाकार इंटरव्यू देते समय या दर्शकों से खुले में मिलते समय कुछ ऐसी बेवकूफी भरी बातें कहने का दवाब महसूस करते हैं।”
Rasika dugal animal malini awasthi controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMअयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM













