Dhurandhar 2 Party: पार्टी में छाए रणवीर सिंह और संजय दत्त, वायरल वीडियो में दिखी शानदार केमिस्ट्री
Ranveer Singh और Sanjay Dutt का एक पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘आरी आरी’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
रणवीर सिंह और संजय दत्त (फोटो- सोशल मीडिया)
Ranveer Singh Sanjay Dutt Viral Video: बॉलीवुड के दो दमदार सितारे रणवीर सिंह और संजय दत्त एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पार्टी के दौरान दोनों को साथ देखा गया, जहां उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों कलाकार फिल्म धुरंधर 2 के चर्चित गाने ‘आरी आरी’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टेज पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। रणवीर माइक हाथ में लेकर गाने पर लिप-सिंक करते हुए नजर आते हैं, जबकि संजय दत्त अपने अंदाज में हल्के-फुल्के डांस मूव्स करते दिखते हैं। दोनों की यह केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस दौरान संजय दत्त अपने फिल्मी किरदार एसपी चौधरी असलम के लुक में पारंपरिक कुर्ते में नजर आए, वहीं रणवीर सिंह कैजुअल जींस और लेदर जैकेट में काफी स्टाइलिश दिखे। दोनों का यह अलग-अलग अंदाज वीडियो को और भी खास बना रहा है।
फैंस के मजेदार रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि एसपी साहब खुश नहीं लग रहे, तो वहीं कई फैंस ने दिल और फायर इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। कुल मिलाकर यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा
Lock Upp 2 Update: शिवांगी जोशी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरी सगाई हो चुकी है, मिस्ट्री मैन की पहचान रखी गुप्त
ऐल्फा की एडवांस बुकिंग शुरू, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज
‘आश्रम’ की इस एक्ट्रेस को बेबी के साथ बोल्ड सीन देना पड़ा महंगा, इंटीमेट सीन की वजह से पति ने साथ छोड़ा
रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी
फिल्म ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। वहीं अब तक इसका कुल कलेक्शन 780 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। हर दिन फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है और दर्शकों का जबरदस्त प्यार बटोर रही है। कुल मिलाकर, जहां एक ओर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं रणवीर सिंह और संजय दत्त का यह वायरल वीडियो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
