भूषण कुमार ने रणवीर सिंह-आदित्य धर के लिए की बड़ी सिफारिश, दोनों को नेशनल अवॉर्ड देने की डिमांड

Bhushan Kumar Statement: ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच रणवीर सिंह और आदित्य धर के लिए नेशनल अवॉर्ड की मांग उठी है। निर्माता भूषण कुमार ने दोनों की जमकर तारीफ की है।
National Award Demand Dhurandhar 2
भूषण कुमार, रणवीर सिंह और आदित्य धर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

National Award Demand Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है। सिनेमाघरों में फिल्म का क्रेज इस कदर है कि हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। इसी बीच अब फिल्म के लीड स्टार रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर के लिए नेशनल अवॉर्ड की मांग उठने लगी है।

भूषण कुमार ने धुरंधर 2 की खुलकर तारीफ

हाल ही में भूषण कुमार ने एक इंटरव्यू में ‘धुरंधर 2’ की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं, बल्कि कई लोग नेशनल अवॉर्ड के हकदार हैं। उनके मुताबिक, फिल्म का हर पहलू बेहद शानदार है।

रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर कही ये बात

भूषण कुमार ने रणवीर सिंह की एक्टिंग की खास तौर पर तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बेहद प्रभावशाली और बेदाग कलाकार हैं। उन्होंने बताया कि रणवीर अपनी आंखों के जरिए जिस तरह भावनाएं व्यक्त करते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। फिल्म के कुछ इमोशनल सीन्स ने उन्हें भी भावुक कर दिया।

डायरेक्टर और एक्टर की दिखी शानदार बॉन्डिंग

भूषण कुमार ने आदित्य धर के निर्देशन को भी सराहा और कहा कि एक अच्छे निर्देशक की भूमिका एक्टर के भीतर छिपी भावनाओं को बाहर लाने में होती है। उनके अनुसार, रणवीर और आदित्य की बॉन्डिंग ने फिल्म को और मजबूत बनाया है।

‘रणवीर में हमेशा से थी आग’

उन्होंने आगे कहा कि हर कलाकार ऐसी भूमिका का इंतजार करता है, जो उसकी अंदरूनी ऊर्जा को बाहर ला सके। रणवीर सिंह के अंदर वह ‘आग’ हमेशा से थी, जिसे इस फिल्म ने सही तरीके से सामने लाया है। भूषण के मुताबिक, रणवीर ने दोनों पार्ट्स में शानदार काम किया है और यह उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

इंडस्ट्री पर भी पड़ा असर

भूषण कुमार ने यह भी माना कि ‘धुरंधर 2’ की सफलता पूरी इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक संकेत है। ऐसी फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक वापस लाने में मदद करती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अब दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं, जिससे मेकर्स पर बेहतर कंटेंट देने का दबाव रहेगा।

फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है, बल्कि अपने कंटेंट और परफॉर्मेंस के दम पर नए मानक भी स्थापित कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com