‘आश्रम’ की इस एक्ट्रेस को बेबी के साथ बोल्ड सीन देना पड़ा महंगा, इंटीमेट सीन की वजह से पति ने साथ छोड़ा
Tridha Choudhury Breakup Story: वेब सीरीज आश्रम की एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने एक बड़ा खुलासा किया है। बॉबी देओल के साथ दिए गए इंटीमेट दृश्यों की वजह से उनकी रियल लाइफ मुश्किलें पैदा हो गई हैं।
- Written By: यति सिंह
त्रिधा चौधरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Actress Tridha Choudhury Reveals Breakup: मनोरंजन की दुनिया कई बार कलाकारों को स्क्रीन पर निभाए गए किरदारों की बहुत बड़ी कीमत अपनी रियल लाइफ में चुकानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ हुआ है छोटे पर्दे से लेकर भोजपुरी और हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री त्रिधा चौधरी के साथ। प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी बेहद चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज आश्रम में बबीता भाभी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर होने वाली त्रिधा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
इस बार चर्चा में रहने की वजह कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी रियल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा दर्द है जो सालों बाद सामने आया है। दरअसल वेब सीरीज आश्रम में त्रिधा चौधरी और एक्टर बॉबी देओल के बीच फिल्माए गए इंटीमेट सीन ने रिलीज के समय खूब तहलका मचाया था। इन दृश्यों को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा हुई थी और त्रिधा रातों-रात स्टार बन गई थीं। लेकिन जिन सीन्स ने वह और भी ज्यादा फेमस हुईं, वही उनकी असल जिंदगी के सबसे खूबसूरत रिश्ते के खत्म होने की वजह भी बन गया।
एक्स बॉयफ्रेंड ने फिल्म मेकर्स पर बनाया था भारी दबाव
हाल ही में त्रिधा ने उस दौर की मुसीबतों पर से पर्दा उठाते हुए कई चौंकाने वाली बातें शेयर की हैं। त्रिधा ने बताया कि जब इस सीरीज की शूटिंग चल रही थी, तब उनके साथी इन दृश्यों को लेकर बिल्कुल भी सहज नहीं थे। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने सीरीज के मेकर्स से बात करके कई जरूरी सीन को बदलने या हटाने तक का दबाव बनाया था।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Reality Show: रवि किशन की विदाई से भावुक हुआ सेट, कुणाल खेमू बोले- उनकी एनर्जी हमेशा याद आएगी
Samay Raina Dating: बॉलीवुड के इस हसीना को डेट कर रहे समय रैना, वायरल वीडियो पर फैंस ने लगाए रिश्ते के कयास
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
Vijaya Mehta Dies: अनुपम खेर की मेंटर विजया मेहता का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
प्यार और करियर के बीच आई खटास
एक कलाकार के तौर पर त्रिधा के लिए अपने काम के लिए ईमानदार रहना जरूरी था, लेकिन उनके पार्टनर को स्क्रीन की यह सीमाएं मंजूर नहीं थीं। आखिरकार सोच का यह मतभेद और काम को लेकर असुरक्षा की भावना इस कदर हावी हुई कि दोनों का सालों पुराना रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया।
बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वैसे तो कई सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर सीरीज आईं, लेकिन जिस सीरीज ने समाज के एक बेहद संवेदनशील हिस्से पर चोट की, उसका नाम आश्रम है।
ये भी पढ़ें: Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
जाने-माने डायरेक्टर प्रकाश झा की यह सीरीज केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज में फैले अंधविश्वास और आस्था के नाम पर होने वाले शोषण का एक कड़वा आईना है।
इस वेब सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला के रूप में अपने करियर का सबसे बेहतरीन और यादगार एक्टिंग की थी। चार अलग-अलग सीजन में फैली यह कहानी दर्शकों को बांधे रखती है और सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर भक्ति की आड़ में भक्तों के साथ कितना बड़ा धोखा होता है।
