रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ में पंगा, नॉन-हिंदी प्रिव्यू शोज रद्द, मेकर्स को उठाना पड़ा बड़ा कदम
Ranveer Singh Movie Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। नॉन-हिंदी प्रिव्यू शोज़ अचानक रद्द कर दिए गए, जिसकी वजह डबिंग से जुड़ी तकनीकी समस्या बताई जा रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Non Hindi Preview Shows Cancelled: धुरंधर 2 आज बड़े पैमाने पर पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन रिलीज से ठीक पहले फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म के नॉन-हिंदी प्रिव्यू शोज़ अचानक रद्द कर दिए गए हैं, जिससे दर्शकों और थिएटर मालिकों के बीच हलचल मच गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले के पीछे डबिंग से जुड़ी तकनीकी समस्याएं हैं। फिल्म के अलग-अलग भाषाओं के वर्जन समय पर तैयार नहीं हो पाए, जिसके चलते साउथ इंडिया के कई हिस्सों में प्रिव्यू शो कैंसिल करने पड़े। हैदराबाद के एक थिएटर मालिक ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि डबिंग की दिक्कतों के कारण नॉन-हिंदी इलाकों में शो रोक दिए गए हैं।
धुरंधर 2 के नॉन-हिंदी प्रिव्यू शोज हुए रद्द
बताया जा रहा है कि फिल्म Qube प्लेटफॉर्म पर समय पर अपलोड नहीं हो सकी, जिससे इसे डिस्ट्रीब्यूटर्स तक पहुंचाने में देरी हुई। इसके चलते साउथ के कई सिनेमाघरों में टिकट बुक करा चुके दर्शकों के लिए रिफंड प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक कंटेंट उपलब्ध हो जाएगा और अगले दिन से नियमित शो शुरू हो सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
इस बीच तमिलनाडु के कुछ शहरों जैसे कोयंबटूर और तिरुप्पुर में फिल्म का नॉन-हिंदी प्रदर्शन पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। यहां अब दर्शकों को हिंदी के पेड प्रिव्यू दिखाए जाएंगे। थिएटर चेन ने साफ किया है कि जैसे ही अन्य भाषाओं का वर्जन उपलब्ध होगा, उसे भी स्क्रीन किया जाएगा।
रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर यह फिल्म इस बार पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है। पहले पार्ट को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने इसे पैन इंडिया लेवल पर रिलीज करने का फैसला लिया था।
ये भी पढ़ें- संसद तक पहुंचा ‘सरके चुनर तेरी’ का विवाद, बैन के बाद अश्विनी वैष्णव ने संविधान का हवाला देकर दिया करारा जवाब
21 कट्स के सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ पास किया है और कुल 21 कट्स के बाद इसकी अवधि करीब 3 घंटे 49 मिनट रखी गई है। कहानी में इस बार हमजा अली और मेजर इकबाल के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा, साथ ही हमजा की बैकस्टोरी भी दिखाई जाएगी।
हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म के कुछ क्लिप्स के लीक होने की भी चर्चा है, लेकिन मेकर्स ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। अब देखना होगा कि शुरुआती रुकावटों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
