Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम

Shreya Kalra Winner: लॉकअप 2 की विनर श्रेया कालरा ने ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी अपने नाम कर ली। उन्होंने शिवांगी जोशी को हराया। पहले सीजन के विनर मुनव्वर फारूकी को 20 लाख रुपये मिले थे।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 05, 2026 | 10:59 PM

श्रेया कालरा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shreya Kalra Winner Prize Money: नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ का सफर अब खत्म हो चुका है। कई हफ्तों तक चले कठिन टास्क, रणनीति, दोस्ती, विवाद और इमोशनल पलों के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर श्रेया कालरा ने इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। शानदार गेमप्ले और लगातार मजबूत प्रदर्शन के दम पर श्रेया ने ट्रॉफी के साथ-साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी जीत ली।

शो की शुरुआत से ही श्रेया अपने बेबाक अंदाज और समझदारी भरे फैसलों की वजह से चर्चा में थीं। ग्रैंड फिनाले में उन्होंने टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री शिवांगी जोशी को हराकर जीत दर्ज की। ‘लॉकअप 2’ के फिनाले तक पहुंचने वाले टॉप-5 कंटेस्टेंट्स में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत शामिल थे। पूरे सीजन के दौरान इन सभी ने अलग-अलग रणनीति अपनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच हुई मुकाबला

हालांकि, फिनाले से पहले ही माना जा रहा था कि असली मुकाबला श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच होगा। शिवांगी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और टीवी इंडस्ट्री में लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें जीत का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अंतिम मुकाबले में श्रेया ने बाजी मार ली। शिवांगी को फर्स्ट रनर-अप बनकर संतोष करना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री

लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये

‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर

Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना

ट्रॉफी के साथ मिली 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि

शो के मेकर्स ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि इस बार विजेता को ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। ग्रैंड फिनाले में विजेता घोषित होते ही श्रेया कालरा ने यह बड़ी रकम अपने नाम कर ली। ‘लॉकअप’ का पहला सीजन साल 2022 में आया था, जिसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया था। उस सीजन के विजेता मुनव्वर फारूकी बने थे। उन्हें ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये, एक मारुति अर्टिगा कार और इटली का स्पॉन्सर्ड ट्रिप इनाम के तौर पर मिला था।

ये भी पढ़ें- प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री

श्रेया कालरा को मिली अलग पहचान

इसके बाद करीब तीन साल तक शो का नया सीजन नहीं आया। आखिरकार 2026 में फराह खान और रितेश देशमुख की मेजबानी में दूसरा सीजन शुरू हुआ, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 27 जून से शुरू हुआ यह सफर 5 अगस्त को ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त हुआ और श्रेया कालरा ने विजेता बनकर अपनी अलग पहचान बना ली। अब उनकी इस जीत को सोशल मीडिया पर इस सीजन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।

Lock upp 2 winner shreya kalra wins 1 crore prize money and trophy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 10:59 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.