- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranveer Singh Band Baaja Baarat Re Release Date Collection Budget
रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ फिर मचाएगी धूम, 16 साल बाद थिएटर्स में होगी री-रिलीज
Band Baaja Baaraat Budget: रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ 16 साल बाद फिर थिएटर्स में लौट रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कब री-रिलीज होगी और पहले इसका बजट-कलेक्शन कितना था ।
- Written By: स्नेहा मौर्या

बैंड बाजा बारात मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Band Baaja Baaraat Re-Release Date: रणवीर सिंह इन दिनों बॉक्स ऑफिस के बादशाह बने हुए हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1162 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने शाहरुख खान की ‘जवान’ को भी पीछे छोड़ते हुए 2025 की सबसे बड़ी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी बीच रणवीर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है।
दरअसल, रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। साल 2010 में रिलीज हुई यह फिल्म अब पूरे 16 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देगी। PVR और INOX ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की री-रिलीज का ऐलान कर दिया है।
कब और कहां देख सकेंगे ‘बैंड बाजा बारात’?
PVR Cinemas के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खबर को शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और एक ऐसी रोमांटिक कॉमेडी जो कभी पुरानी नहीं होती। ‘बैंड बाजा बारात’ बड़े पर्दे पर वापस आ रही है। फिर से इनकी मस्ती का लुत्फ उठाइए।” यह फिल्म 16 जनवरी को PVR-INOX के सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी।
सम्बंधित ख़बरें
ऐश्वर्या राय को हराकर मिस इंडिया बनीं Sushmita Sen, 32 साल बाद याद किया जिंदगी का खास पल
Arijit Singh Retirement: अरिजीत की रिटायरमेंट खबर सुन हैरान रह गए आमिर खान, बोले- हम लोग आएं या नहीं?
Bandar Trailer Out: एक राइट स्वाइप ने बॉबी देओल की जिंदगी को बनाया नरक, झूठे आरोप की कहानी ने बढ़ाया सस्पेंस
ईवा लोंगरिया की फैन हुईं Jacqueline Fernandez, ग्लोबल गिफ्ट फाउंडेशन इवेंट से शेयर की खूबसूरत फोटोज
फिल्म का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘बैंड बाजा बारात’ का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था और इस फिल्म से रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा दोनों ने ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 17.09 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि वर्ल्डवाइड इसने लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म के गाने, कहानी और किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
कहानी दिल्ली के दो वेडिंग प्लानर्स बिट्टू शर्मा और श्रुति कक्कड़ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो साथ काम करते-करते प्यार में पड़ जाते हैं। आज भी यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी जॉनर की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल ने तोड़ी चुप्पी, 150 बॉडीगार्ड वाले बयान पर बताई पूरी सच्चाई
‘धुरंधर’ के बाद रणवीर की सफलता का सिलसिला जारी
जिस तरह पिछले साल ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज ने मेकर्स को जबरदस्त फायदा पहुंचाया था, उसी तरह ‘बैंड बाजा बारात’ से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। हमजा के किरदार में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है और फिल्म ने 29 दिनों में 3.5 करोड़ टिकट बेचकर नया रिकॉर्ड भी बना लिया है।
Ranveer singh band baaja baarat re release date collection budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: वृश्चिक और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मीन और मिथुन राशि वाले रहें सावधान
May 22, 2026 | 12:10 AMCSIR CEERI Vacancy 2026: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, तकनीकी पदों पर निकली बंपर भर्तियां
May 21, 2026 | 11:16 PMGT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
May 21, 2026 | 11:11 PMDollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर पर भारी पड़ी चीनी करेंसी, 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ‘युआन’
May 21, 2026 | 11:02 PMAam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में लू से बचाव करेगा दादी-नानी की रेसिपी वाला आम पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
May 21, 2026 | 11:00 PMधार भोजशाला मामला: हाईकोर्ट के फैसले से नाखुश मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, इस आधार पर दायर की याचिका
May 21, 2026 | 10:58 PMहाईकोर्ट के आदेश के बाद धार भोजशाला में पहला शुक्रवार; प्रशासन अलर्ट; 1500 पुलिसकर्मी तैनात
May 21, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM














