- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Four Teams Ban Pakistani Players From The Hundred 2026
पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर संकट, The Hundred में 4 टीमों ने किया PAK प्लेयर्स को बैन, जानिए क्या है कारण?
The Hundred 2026 Auction: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर आई है। इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग में 4 टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाएंगी।
- Written By: संजय बिष्ट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistani Players Ban News: भारत और पाकिस्तान के बीच खराब संबंधों के बाद अब पाकिस्तानी क्रिकेटरों को इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। द हंड्रेड लीग की चार टीमों ने तय किया है कि वे ऑक्शन में किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को नहीं खरीदेंगी। इन चार टीमों के मालिक भारतीय हैं, जिनकी नीति के तहत पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाई जाएगी।
भारतीय मालिकों वाली टीमों का निर्णय
द हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स की मालिकाना हक भारतीयों के पास है। इन चार टीमों ने स्पष्ट कर दिया है कि ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर कोई बोली नहीं लगाई जाएगी। ऑक्शन दो दिन तक चलेगा, जिसमें 11 मार्च को महिला खिलाड़ियों और 12 मार्च को पुरुष खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। ऑक्शन लंदन में आयोजित होगा और इसमें लगभग एक हजार खिलाड़ियों की भागीदारी होगी।
ईसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनौपचारिक तौर पर बताया कि आईपीएल से जुड़ी इन चार फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर कोई बोली लगाने की योजना नहीं बनाई है। इससे पहले ईसीबी के कार्यकारी अध्यक्ष रिचर्ड गोल्ड से पूछा गया था कि क्या भारतीय निवेश के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति होगी। उनके जवाब में कहा गया कि किसी भी खिलाड़ी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
लखनऊ सुपर जायंट्स के नए नवाब बने मिचेल मार्श, छू लिया 500 रनों का जादुई आंकड़ा, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज
RR vs LSG: शतक से चूके मिचेल मार्श, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 221 रन
IND vs AFG: जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
स्टार पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मौजूदा स्थिति
द हंड्रेड में पहले भी पाकिस्तानी खिलाड़ी हिस्सा ले चुके हैं। इनमें मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और हारिस रऊफ जैसे नाम शामिल हैं। इस बार उनके लिए स्थिति कठिन नजर आ रही है, क्योंकि भारतीय मालिकों वाली टीमों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को नीलामी में नहीं खरीदेंगे।
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी विवाद
भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद लगातार जारी है। साल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं। इस कारण टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। आईपीएल के पहले सीजन 2008 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने विभिन्न टीमों के लिए खेला था, लेकिन इसके बाद उन्हें आईपीएल से प्रतिबंधित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: जादरान का तूफान-नबी की फिरकी, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया, T20 WC में जीत के साथ किया खूबसूरत अंत
इस विवाद के चलते अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों को द हंड्रेड लीग में खेलने का अवसर भी सीमित हो गया है। इस फैसले से पाकिस्तान के खिलाड़ियों के करियर और वैश्विक क्रिकेट में उनकी भागीदारी पर असर पड़ने की संभावना है। ऐसे में आगामी नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Four teams ban pakistani players from the hundred 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 20 मई LIVE: इटली पहुंचे PM मोदी का मेलोनी ने किया खास अंदाज में स्वागत
May 20, 2026 | 06:58 AMModi Italy Visit: पीएम मोदी की इटली यात्रा से भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी और व्यापार को मिलेगी गति
May 20, 2026 | 06:55 AMNavabharat Nishanebaaz: अगले चुनाव की अभी से तैयारी, सचमुच बीजेपी की महिमा न्यारी
May 20, 2026 | 06:42 AMBirthday Horoscope: आज जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानिए मेष से मीन राशि का पूरा भविष्यफल
May 20, 2026 | 06:30 AMModi Italy Visit: इटली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, विदेश मंत्री तजानी ने किया स्वागत
May 20, 2026 | 06:20 AMVarda Chaturthi Upay: 20 मई को है अधिक मास की वरदा चतुर्थी, श्रीगणेश जी की विधिवत पूजा से घर आएगी खुशहाली
May 20, 2026 | 05:30 AMइस राज्य में Ola-Uber पर बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल टैक्सी पर लगेगी रोक, अब सिर्फ EV और CNG का होगा जलवा
May 20, 2026 | 05:11 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














