- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranveer Allahbadia Issues Statement Amid Controversy Im Feeling Scarednot Running Away
गायब होने की खबरों के बीच खुद सामने आए Ranveer Allahbadia, पोस्ट शेयर कर कहा- ‘मैं भाग नहीं रहा हूं’
रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और वो भाग नहीं रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

रणवीर इलाबादिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच खबरे थीं कि विवादित बयान देने वाले रणवीर इलाहाबादिया अपना फोन बंद करके लापता हैं। लेकिन अब हाल ही में रणवीर ने खुद सामने आकर इस पर सफाई दी है।
दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वो भाग नहीं रहे हैं, उन्हें भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, लेकिन उन्हें जान से मारने और उनकी फैमिली को चोट पहुंचाने की धमकियां मिल रही हैं।
रणवीर ने अपने इस पोस्ट में आगे कहा कि ”मैं और मेरी टीम पुलिस और अन्य सभी अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। मैं उचित प्रक्रिया का पालन करूंगा और सभी एजेंसियों के लिए उपलब्ध रहूंगा। माता-पिता के बारे में मेरी टिप्पणी असंवेदनशील और अपमानजनक थी। बेहतर करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और मैं वास्तव में माफी चाहता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
Anant Ambani Birthday: भाई कहकर सलमान खान ने लुटाया प्यार, अनंत अंबानी के बर्थडे पर उमड़ा सितारों का सैलाब
Dacoit Review: मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की ‘डकैत’ ने जीता दिल, नानी ने परफॉर्मेंस को बताया करियर बेस्ट
Sonu Nigam के घर आए अरिजीत सिंह, 15 साल बाद हुई मुलाकात, सिंगर को गिफ्ट किया खास पौधा
Samay Raina Video: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने नए शो ‘स्टिल अलाइव’ से मचाई धूम, सोशल मीडिया पर छाए
उन्होंने यह भी कहा कि वे ‘भाग नहीं रहे हैं’ और लिखा कि, “मैं देख रहा हूं कि लोगों की ओर से मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जो कह रहे हैं कि वे मुझे मारना चाहते हैं और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। लोग मरीज़ बनकर मेरी मां के क्लिनिक में घुस आए हैं। मैं डरा हुआ महसूस कर रहा हूं और मुझे नहीं पता कि क्या करना है। लेकिन मैं भाग नहीं रहा हूं। मुझे पुलिस और भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।”
आपको बता दें, इससे पहले शनिवार को पीटीआई ने खबर दी थी कि मुंबई पुलिस रणवीर का पता नहीं लगा पा रही है क्योंकि उसका फोन बंद है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उन्होंने कॉमेडियन समय रैना को उनके यूट्यूब शो पर विवादित टिप्पणी की जांच के लिए 10 मार्च तक पेश होने का समय दिया है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, समय के अब डिलीट हो चुके यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लैटेंट में माता-पिता और अश्लील के बारे में रणवीर की भद्दी टिप्पणियों ने बड़े पैमाने पर आक्रोश पैदा किया है, जिसके कारण कई लोगों ने शिकायत दर्ज की है। अधिकारी ने कहा कि खार पुलिस अपने बीयरबाइसेप्स चैनल के लिए यूट्यूब पर लोकप्रिय रणवीर से संपर्क करने में असमर्थ है, क्योंकि उसका फोन बंद है।
Ranveer allahbadia issues statement amid controversy im feeling scarednot running away
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुरली बांध हत्याकांड में खौफनाक मोड़! जिस बेटे ने कबूला ‘खून’, उससे नहीं मिला शव का DNA; फिर निकाली दफन की लाश
Apr 10, 2026 | 11:11 AMAnant Ambani Birthday: भाई कहकर सलमान खान ने लुटाया प्यार, अनंत अंबानी के बर्थडे पर उमड़ा सितारों का सैलाब
Apr 10, 2026 | 11:11 AMकलेक्टर का पद संभालते ही एक्शन मोड में वसुमना पंत, चंद्रपुर में अचानक निरीक्षण से गैस एजेंसियों में मचा हड़कंप
Apr 10, 2026 | 10:57 AMMumbai Metro 3 का बड़ा तोहफा! स्टूडेंट्स और टूरिस्ट्स को मिलेगी किराए में भारी छूट, जानें पास की नई दरें
Apr 10, 2026 | 10:50 AMCIA के साथ मिलकर PM मोदी की हत्या की साजिश! आरोपी ने एजेंसी से मांगा था 22 दिन का वक्त, खुलासे से मचा हड़कंप
Apr 10, 2026 | 10:47 AMनारियल पानी में मिलाकर पिएं ये बीज, 10 मिनट में शरीर की गर्मी होगी गायब; फायदे जानकर रह जाएंगे दंग!
Apr 10, 2026 | 10:46 AMअब नहीं दिखेगा बच्चों को गलत कंटेंट, Instagram का बड़ा बदलाव, परिवारों की होगी टेंशन खत्म
Apr 10, 2026 | 10:44 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM













