Lock Upp 2 Show: इस मशहूर एक्टर की एक्स की होगी धमाकेदार एंट्री, घर में शुरू होगा नया ड्रामा

Lock Upp 2 Show Update: फेमस रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में इस बार बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जहां फराह खान और रितेश देशमुख शो को होस्ट करेंगे और एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा बतौर कैदी नजर आ सकती हैं।
Lock Upp 2 Show
फराह खान और रितेश देशमुख (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lock Upp 2 Show Contestant: छोटे पर्दे की दुनिया में रियलिटी शोज का अपना एक अलग ही क्रेज रहता है, जहां दर्शकों को सितारों के असली चेहरे और उनके बीच के झगड़ों को करीब से देखने को मिलते हैं। पिछले कुछ समय से एक ऐसे ही रिएलिटी शो के नए सीजन को लेकर सोशल मीडिया से लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं।

'लॉक अप 2' शो का पहला सीजन आया था, तो उसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और लोग आज भी उस रोमांच को भूल नहीं पाए हैं। अब लंबे इंतजार के बाद मेकर्स इसके दूसरे सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दोबारा धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'लॉक अप 2' शो का ढांचा और इसके होस्ट पूरी तरह से बदल चुके हैं, जिससे दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

'लॉक अप 2' से कंगना रनौत का पत्ता साफ और नए जेलर तैयार

'लॉक अप 1' के पहले सीजन की कमान बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री कंगना रनौत के हाथों में थी। कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने उस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी, जिसके बाद से ही फैंस इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब शो के मेकर्स ने ऑफिशियली तौर पर ऐलान कर दिया है कि इस बार जेल की दुनिया में कैदियों को सुधारने का जिम्मा कंगना के पास नहीं बल्कि मशहूर फिल्म निर्देशक फराह खान और बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख को दिया गया है।

दिग्गज एक्टर की एक्स वाइफ को मिला ऑफर

फराह खान और बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख के 'लॉक अप 2' के नए होस्ट के रूप में  नाम सामने आने के बाद अब दर्शक यह जानने के लिए बेताब है कि इस बार सलाखों के पीछे कौन-कौन से स्टार्स बंद होने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने इस बार विवादों और ग्लैमर का सही तड़का लगाने के लिए छोटे पर्दे की एक बेहद फेमस एक्ट्रेस से कॉन्टेक्ट किया है।

बता दें कि छोटे पर्दे पर अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं रिद्धि डोगरा की, जो जाने-माने एक्टर राकेश बापट की पहली पत्नी भी हैं। खबरों की मानें तो 'लॉक अप 2' की टीम ने रिद्धि डोगरा को शो का हिस्सा बनने के लिए बेहतरीन ऑफर भेजा है।

शादी टूटने के बाद बदला पूरा करियर ग्राफ

एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने छोटे पर्दे की दुनिया पर राज किया था और उनकी गिनती सबसे फेमस अभिनेत्रियों में होती थी। हालांकि, राकेश बापट के साथ शादी होने बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से थोड़ी दूरी बना ली थी।

रिद्धि ने छोटे पर्दे को छोड़कर बड़े पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की तरफ रुख किया, जहां उन्हें जबरदस्त कामयाबी मिली। इस दौरान उन्हें शाहरुख खान के साथ भी स्क्रीन शेयर करने का बेहतरीन मौका मिला।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com