-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rakhi Sawant Question After Attack On Saif Ali Khan
‘ये बिल्डिंग वाले आखिर करते क्या हैं?’ सैफ अली खान पर हुए हमला के बाद राखी सावंत का तीखा सवाल
- Written By: अदिति भंडारी
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले पर हाल ही में राखी सावंत का तीखा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने एक्टर के बिल्डिंग के लोगों और गार्ड पर सवाल उठाया है। एक्टर की हालात अभी ठीक बताई जा रही है।

सैफ अली खान पर हुए हमला के बाद राखी सावंत का तीखा सवाल (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: राखी सावंत ने गुरुवार की सुबह एक्टर सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित आवास पर एक घुसपैठिये द्वारा किए गए चौंकाने वाले हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ऑनलाइन प्रसारित एक वीडियो में राखी ने घटना पर अपने विचार शेयर किए। साथ ही उन्होंने “हाई-प्रोफाइल इमारतों” में सुरक्षा की कमी पर सवाल उठाए।
राखी ने कहा कि “हे भगवान! कितनी बुरी खबर है। सैफ अली खान, जिनके साथ मैंने पहले भी काम किया है, मेरे संघर्ष के दिनों की शुरुआत में राकेश रोशन जी की फिल्म के एक गाने में शामिल हुए थे। मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकती थी कि सैफ के साथ इतनी बड़ी त्रासदी हो सकती है।”
यहां देखे वीडियो-
सम्बंधित ख़बरें
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
आकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावे पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- इतना बड़ा झूठा नाटक क्यों कर रही हो
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि “ये बिल्डिंग वाले क्या करते हैं? आप इतना माहिने का पैसा लेते हैं और सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा सकते? कितनी बुरी खबर है ये। 2025 में क्या हो रहा है? इतने दिगज्ज लोगों के साथ क्या हो रहा है?”
गुरुवार को करीब 2:30 बजे अभिनेता पर उनके बांद्रा स्थित 11वीं मंजिल के फ्लैट में एक घुसपैठिए ने हमला किया। यह घटना तब हुई जब घुसपैठिए ने कथित तौर पर अभिनेता के घर पर उनकी नौकरानी से भिड़ंत की। जब सैफ ने बीच-बचाव करने और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, तो यह हिंसक झड़प में बदल गया, जिसके परिणामस्वरूप अभिनेता को चाकू से कई घाव हो गए।
घुसपैठिए द्वारा चाकू घोंपने के बाद सैफ को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में उनकी सर्जरी की गई। डॉक्टर्स के अनुसार, सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू फंसने के कारण वक्षीय रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है, और अभिनेता की रीढ़ से 2.5 इंच लंबा चाकू निकालने और उनके लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई। हालांकि सैफ “खतरे से बाहर” हैं, लेकिन डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस मामले में महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री योगेश कदम का बयान भी सामने आया है और उन्होंने अपने बयान में बताया कि सैफ अली खान पर हुआ हमला अंडरवर्ल्ड की तरफ से कराया गया हमला नहीं है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर सैफ अली खान को सुरक्षा की जरूरत महसूस होती है तो उन्हें राज्य सरकार की तरफ से सुरक्षा प्रदान की जाएगी। लेकिन फिलहाल ये मामला चोरी से प्रेरित लगता है।
Rakhi sawant question after attack on saif ali khan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PHOTO: क्या आप भी जरूरत से ज्यादा सोचते हैं? ये 8 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें
Jul 27, 2026 | 10:35 AMNEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
Jul 27, 2026 | 10:35 AMठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी
Jul 27, 2026 | 10:29 AMतमिलनाडु में पेयजल संकट गहराया, सूखते जलाशय और 8 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, क्या बारिश देगी राहत?
Jul 27, 2026 | 10:29 AMइंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ी भारी, शख्स को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटका और सीने पर रख दिया पैर
Jul 27, 2026 | 10:27 AMAbhay Verma: ट्रांसजेंडर का रोल निभाना पड़ा था इस एक्टर को भारी, बनारस की सड़कों पर हुई थी बदसलूकी
Jul 27, 2026 | 10:26 AMछत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, सिटी चौक पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
Jul 27, 2026 | 10:24 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














