राजपाल यादव और सोनू सूद (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sonu Sood Reaction Rajpal Yadav Interim Bail: राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले की अहम सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में राजपाल यादव को अंतरिम जमानत दे दी है। इससे पहले 5 फरवरी को उन्होंने सरेंडर कर तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था। करीब 10 दिन जेल में रहने के बाद अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।
राजपाल यादव की जमानत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। खास बात यह रही कि अभिनेता सोनू सूद ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सोनू सूद, जो इस मुश्किल समय में राजपाल के समर्थन में खुलकर सामने आए थे, ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।
We all supported so hard!! Congratulations to all https://t.co/mDlC3RIJFK — Mirchi Masala (@iMirchiMasala) February 16, 2026
सोनू सूद ने लिखा कि दुआओं और मजबूत समर्थन की बदौलत इंतजार अब खत्म होने वाला है और वह हंसी, जिसे दर्शक मिस कर रहे थे, जल्द ही स्क्रीन पर लौटेगी। उनके इस संदेश को फैंस ने राजपाल यादव की वापसी का सकारात्मक संकेत माना है। सोशल मीडिया पर यूजर्स सोनू की सराहना कर रहे हैं कि उन्होंने कठिन समय में अपने साथी कलाकार का साथ दिया।
दरअसल, जब राजपाल यादव ने जेल में सरेंडर किया था, तब सोनू सूद उन पहले कलाकारों में से थे जिन्होंने उनके समर्थन में आवाज उठाई। इतना ही नहीं, उन्होंने आर्थिक मदद की बात भी कही थी। अब सोनू ने यह भी संकेत दिया है कि राजपाल यादव के जेल से बाहर आने के बाद दोनों साथ में एक फिल्म प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।
ये भी पढ़ें- Vijay Deverakonda संग इस दिन सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदाना! सामने आई कपल की वेडिंग डिटेल्स
अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को जल्द ही राजपाल यादव और सोनू सूद की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है। राजपाल अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं और उनके फैंस लंबे समय से उन्हें फिर से फिल्मों में सक्रिय देखने का इंतजार कर रहे हैं।
फिलहाल, सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे इस कानूनी मामले में क्या रुख सामने आता है। लेकिन अंतरिम जमानत मिलने के बाद यह साफ है कि राजपाल यादव की वापसी की तैयारी शुरू हो चुकी है।