राजकुमार राव ने पूछा सवाल, सोशल मीडिया कब से तय करने लगा आपकी संवेदनशीलता
राजकुमार राव ने महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी मराठी मुद्दे पर बात की है। उन्होंने कहा, हर विषय पर बोलना जरूरी नहीं है। सोशल मीडिया कब से आपकी संवेदनशीलता तय करने लगा।
- Written By: अनिल सिंह
राजकुमार राव ने हिंदी मराठी मुद्दे पर की बात
महाराष्ट्र में इस समय हिंदी मराठी मुद्दे पर विवाद चल रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र में इंग्लिश और मराठी स्कूलों के पाठ्यक्रम में कक्षा पहली से पांचवी तक हिंदी भाषा के विषय को अनिवार्य करने का जो फैसला किया था, आखिरकार सरकार को उससे पीछे हटना पड़ा। क्योंकि इसके विरोध में विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) और मनसे दोनों एक हो गए थे। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में मराठी ना बोलने को लेकर भी एक अलग विवाद चल रहा है। इसी विषय पर जब राजकुमार राव से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने जवाब में साफ कहा है कि एक्टर को हर मुद्दे पर नहीं बोलना चाहिए।
न्यूज़ एजेंसी आइएएनएस से बातचीत करते हुए राजकुमार राव ने बताया कि एक्टर्स को उस विषय पर जरूर बोलना चाहिए जिसके लिए वह अंदर से महसूस करता हो, जिन मुद्दों के प्रति एक्टर्स को लगाव हो। लेकिन एक्टर्स को हर मुद्दों पर नहीं बोलना चाहिए। एक्टर अगर किसी विषय को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर रहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह उस मुद्दे के प्रति परवाह नहीं करता।
ये भी पढ़ें- धुरंधर vs राजा साब, रणवीर सिंह और प्रभास के बीच होगा महामुकबला
सम्बंधित ख़बरें
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
राजकुमार राव ने किया सवाल
राजकुमार राव ने सवाल भी किया कि सोशल मीडिया कब से यह तय करने लगा कि कोई व्यक्ति संवेदनशील है या नहीं? क्या जो सोशल मीडिया पर नहीं है उनको दुख नहीं होता? उन्हें अच्छी बातों पर खुशी नहीं मिलती? क्या सुख-दुख व्यक्त करने का माध्यम सिर्फ सोशल मीडिया ही रह गया?
एक कलाकार को हर विषय पर बोलना नहीं चाहिए
बातचीत के दौरान राजकुमार राव ने कलाकार और उनके रवैयों के प्रति खुलकर बात की और बताया कि एक कलाकार को समाज के प्रति जवाबदेह होना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह जिस विषय पर चुप रहना चाहता है उस पर वह चुप नहीं रह सकता। एक कलाकार को हर विषय पर बोलना नहीं चाहिए। क्योंकि यह उसका काम नहीं है, जिस विषय पर उसे जरुरी लगे उसे उस पर बोलना चाहिए और जो विषय उसे लगे कि इस पर खामोश रहना चाहिए उसे उसपर नहीं बोलना चाहिए।
