सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर FIR, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
Celina Jaitly Husband FIR: एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है।
- Written By: आकाश मसने
एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने पति पीटर हाग के साथ (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Celina Jaitly Domestic Violence Case: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली की निजी जिंदगी में मचे घमासान ने अब कानूनी रूप ले लिया है। मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत पर उनके पति पीटर हाग के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप में FIR दर्ज की है। मामला वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीटर हाग जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके चलते मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया है। इसका मतलब है कि वह देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे और अगर विदेश में हैं, तो एयरपोर्ट पर उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है।
मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 85, 115(2), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत चल रही कानूनी प्रक्रिया के अलावा की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
SSC Result: छात्राओं ने दिखाई शानदार सफलता, 42 स्कूलों का 100% रिजल्ट
जंगलराज खत्म डबल इंजन शुरू, पश्चिम बंगाल में शपथग्रहण पर एकनाथ शिंदे ने दी बधाई
Gondia SSC Result 2026: गोंदिया जिला नागपुर संभाग में दूसरे स्थान पर; 87.58 प्रतिशत रहा कुल परिणाम
‘मैं भाजपा का अभिनंदन करना चाहता हूं…’, जानें संजय राउत ने ऐसा क्यों कहा?
डिप्रेशन के दौरान उत्पीड़न का आरोप
सेलिना जेटली ने अपनी याचिका में पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि जब वह अपने माता-पिता के निधन और नवजात बच्चे को खोने के बाद गहरे डिप्रेशन से गुजर रही थीं, तब उनके पति ने उन पर मुंबई का घर अपने नाम करने का दबाव बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीटर ने उन्हें काम करने से रोका और आर्थिक रूप से कमजोर किया।
बच्चों से दूर रखने का दावा
एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग पर शारीरिक, मानसिक, मौखिक और वित्तीय शोषण के आरोप लगाए हैं। सेलिना के अनुसार, उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर किया गया और अब उन्हें उनके ही बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पिछले साल नवंबर में उन्होंने अंधेरी कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस भी दायर किया था, जिसके बाद अब पुलिस ने इस मामले में आपराधिक जांच तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें:- Happy Birthday Vijay: स्टाइल, एटीट्यूड और दमदार एक्टिंग…जानें विजय देवरकोंडा रातों-रात कैसे बनें ‘नेशनल क्रश’
बेटे की क्रब पर फूट-फूटकर रोईं सेलिना
बता दें कि लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर चल रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो साझा किया, जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए। वीडियो में एक्ट्रेस अपने दिवंगत बेटे की कब्र पर बैठकर रोती नजर आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सेलिना जेटली अपने बेटे की कब्र के पास बैठी हैं और खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं। जैसे ही वह कब्र के करीब पहुंचती हैं, उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। एक्ट्रेस ने कब्र को कपड़े से साफ किया और बेटे को याद करते हुए भावुक हो गईं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
