Celina Jaitly: सेलिना जेटली का छलका दर्द, बेटे शमशेर की कब्र को साफ करते हुए टूटी एक्ट्रेस
बॉलीवुड अभिनेत्री Celina Jaitly ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो शेयर कर अपने दर्द को बयां किया। बेटे शमशेर की मौत और पति संग विवाद ने उनकी जिंदगी को मुश्किल दौर में पहुंचा दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सेलिना जेटली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Celina Jaitly Emotional Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इस समय अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक तरफ उनका पति पीटर हाग के साथ तलाक का मामला चल रहा है, तो दूसरी तरफ बेटे को खोने का दर्द उन्हें हर दिन तोड़ रहा है।
हाल ही में सेलिना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर उनके फैंस भी इमोशनल हो गए। वीडियो में वो अपने बेटे शमशेर को खोने के बाद उसकी कन्न साफ करती नजर आईं। इस दौरान वो खुद को संभाल नहीं पाईं और रोने लगीं।
सेलिना जेटली ने वीडियो के साथ लंबा पोस्ट भी लिखा। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ हफ्ते उनकी जिंदगी के सबसे कठिन दिन रहे हैं। वो एक मां हैं और अब अपना दर्द छिपा नहीं सकतीं। उन्होंने लिखा कि ये वीडियो शेयर करना आसान नहीं था, लेकिन वो दुनिया को अपनी सच्चाई बताना चाहती थीं।
सम्बंधित ख़बरें
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
बच्चों से दूर होने का दर्द
सेलिना ने अपने पति पीटर हाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा। सेलिना ने दावा किया कि कोर्ट के आदेश के बाद भी उनके बच्चों को उनसे दूर रखा गया। वो सिर्फ अपने बेटे शमशेर से मिल पाई, जिसकी अब मौत हो चुकी है। एक मां के लिए अपने बच्चों से दूर रहना सबसे बड़ा दर्द होता है। वो हार नहीं मानेंगी और अपने बच्चों के लिए लड़ती रहेंगी।
ये भी पढ़ें :- भीषण गर्मी से सूख रहे जलस्रोत, महाराष्ट्र के बांधों में पानी घटकर 38 फीसदी के करीब पहुंचा
शादी के लिए छोड़ दिया था सबकुछ
सेलिना ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि उन्होंने शादी और परिवार के लिए बहुत कुछ छोड़ा था। उन्होंने अपना करियर, अपना देश और परिवार तक पीछे छोड़ दिया, पति के साथ रहने के लिए वो भारत से दुबई, सिंगापुर और ऑरट्रिया तक गईं। लेकिन उन्हें बदले में सिर्फ दुख और तकलीफ मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया और उनकी प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया गया।
