-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajkummar Rao Film Bhool Chuk Maaf Became A Hit As Its Budget Was Recovered In 5 Days
5 दिन में बजट के करीब भूल चूक माफ, मैडॉक फिल्म्स का बड़ा मास्टस्ट्रोक
- Written By: अनिल सिंह
भूल चूक माफ की शानदार सफलता को मैडॉक फिल्म्स का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। भूल चूक माफ रिलीज होने के 5 दिन के बाद ही बजट के करीब पहुंच गई है। ये कंटेंट सिनेमा की वापसी का संकेत है।

5 दिन में बजट के करीब भूल चूक माफ का कारोबार, हिट हुई राजकुमार राव की फिल्म
मुंबई: बॉलीवुड की जब बड़ी से बड़ी फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में नाकाम हो रही हैं, ऐसे में दिनेश विजन की ‘मैडॉक फिल्म्स’ की प्रस्तुति ‘भूल चुक माफ’ ने न सिर्फ सबको चौंकाया है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया है। कम बजट और बिना किसी बड़े स्टारकास्ट वाली इस फिल्म को पहले तो लोगों ने सीधे ओटीटी पर रिलीज होने लायक समझा, लेकिन आज वही फिल्म पूरे भारत में हाउसफुल चल रही है।
तीन दिन में ही फिल्म ने 33.31 करोड़ का कारोबार किया। चौथे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40 करोड़ के करीब पहुंच गया और पांचवें दिन ये आंकड़ा 40 करोड़ के पार पहुंच रहा है। फिल्म 50 करोड़ में बन कर तैयार हुई है। फिल्म की कमाई कर यह साबित कर दिया है कि अगर कहानी दिल से कही जाए, तो दर्शक दिल खोलकर स्वागत करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे दिन से ही फिल्म ने बिना किसी डिस्काउंट या प्रमोशनल ऑफर के भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा।
ये भी पढ़ें- कौन हैं नंदिनी गुप्ता? जानिए राजस्थान के गांव की लड़की कैसे बनी मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेस्टेंट
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
विक्की कौशल ने याद किए ‘संजू’ के दिन, बोले- शूटिंग पर क्लैप देते थे वीर हिरानी, आज मेहनत के दम पर बने एक्टर
मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से सदमे में परिवार, सोशल मीडिया पर शोक की लहर
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक तरण आदर्श कहते हैं, “यह फिल्म उस भ्रम को तोड़ती है कि मिड-रेंज की फिल्मों को थिएटर की बजाय सीधे डिजिटल पर जाना चाहिए। ये एक मिसाल है कि कंटेंट अगर दमदार हो, तो दर्शक टिकट के पूरे पैसे देकर भी देखने तैयार हैं।”
पीवीआर के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने भी कहा, “बहुतों ने इस फिल्म को डिस्काउंट ऑफर और सीमित अपील के चलते पहले ही नकार दिया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस कुछ और ही कहानी सुना रहा है — यह एक सच्चा हिट है। मई के महीने ने थिएटर्स में जान फूंकी है, और दर्शक बड़ी संख्या में लौट आए हैं।”
मैडॉक की विशिष्ट शैली में रची गई कहानी
‘भूल चूक माफ’ उसी खास ‘मैडॉक टच’ का नतीजा है जिसने ‘स्त्री’, ‘बाला’, ‘जरा हटके जरा बचके’, और ‘मुनज्या’ जैसी फिल्में दी हैं। छोटे शहरों की कहानियों को सादगी, गर्मजोशी और हास्य के साथ प्रस्तुत करने में माहिर यह प्रोडक्शन हाउस अब भारतीय दर्शकों की नब्ज़ पकड़ चुका है।
यह फिल्म आम आदमी की उस जद्दोजहद को मजाकिया अंदाज में छूती है जो ‘चाकरी और चोकरी’ यानी नौकरी और प्यार के बीच झूलता है। कहानी भले ही साधारण हो, लेकिन इसे जिस इमोशनल गहराई और हास्य के संतुलन के साथ दिखाया गया है, वह दर्शकों के दिलों को छू गया है। यह फिल्म भारत के गलियों-मोहल्लों की आत्मा को बड़े पर्दे पर उतारने का एक सटीक उदाहरण है।
ना भव्य सेट, ना भारी-भरकम एक्शन, फिर भी फिल्म सुपरहिट
‘भूल चूक माफ’ कोई परंपरागत ‘बड़ी’ फिल्म नहीं है। इसमें ना कोई आलीशान लोकेशन है, ना ही कोई सुपरस्टार्स की भरमार। फिर भी यह ‘बड़ी’ फिल्म है, दिल से। इस फिल्म की सादगी, सच्चाई और समर्पण ने उसे असाधारण बना दिया।
जहां एक ओर बाकी प्रोडक्शन हाउस सिर्फ चकाचौंध और फॉर्मूला-फिल्मों के पीछे भागते दिखे, वहीं दिनेश विजान और उनकी टीम ने सच्ची कहानियों पर ध्यान दिया। और यही वजह है कि ‘भूल चूक माफ’ आज एक सांस्कृतिक मील का पत्थर बनती जा रही है।
कंटेंट सिनेमा वापस लौट आया है
इस फिल्म की सफलता इस बात का प्रमाण है कि भारतीय दर्शक अब उन कहानियों को देखना चाहते हैं जिनमें वह खुद को देख सकें। ‘भूल चूक माफ’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस को चौंकाया है, बल्कि यह दिखा दिया है कि अगर कंटेंट दमदार हो तो थिएटर आज भी जिंदा हैं और खूब धड़क रहे हैं।
Rajkummar rao film bhool chuk maaf became a hit as its budget was recovered in 5 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
Jul 08, 2026 | 08:29 PMनवाज शरीफ की जान बचाने की कहानी! नितिन गडकरी ने सुनाया धीरूभाई अंबानी और बिल क्लिंटन का दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 08:23 PMPDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 08, 2026 | 08:20 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर
Jul 08, 2026 | 08:16 PMरेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Jul 08, 2026 | 08:02 PMसीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
Jul 08, 2026 | 07:59 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM













