मुंबई: हाल ही में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन 25 अक्टूबर को दिल्ली में किया गया था। इस मौके पर सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) को दादा साहेब अवार्ड से नवाजा गया था। तो वहीं धनुष (Dhanush) को फिल्म को उनकी फिल्म असुरन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह मौका रजनीकांत के परिवार के लिए बेहद खास था। गौरतलब है कि धनुष रजनीकांत के दामाद हैं।
ऐसे में अब धनुष ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को सहरे करते हुए एक्टर ने लिखा- जिस मंच पर मेरा थलाइवर प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीत रहे थे, उसी मंच पर नेशनल अवार्ड जीतना मेरे लिए स्वर्णिम पल था। मुझे यह सम्मान देने के लिए नेशनल अवार्ड जूरी को बहुत धन्यवाद। साथ ही प्रेस और मीडिया को आपके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद।
साथ ही रजनीकांत की बेटी और धनुष की पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत भी खुद को रोक नहीं पाई इस तस्वीर को सहरे करने के लिए, उन्होंने फोटो सहरे करते हुआ लिखा- ये दोनों मेरे अपने हैं और ये इतिहास है।
गौरतलब है कि साल 2019 में बनी फिल्मों के लिए यह पुरस्कार दिए जा रहे हैं। रजनीकांत की पत्नी लता और उनकी बेटी ऐश्वर्या, जिनकी शादी धनुष से हुई है वह भी मौजूद थी। गायक आशा भोसले और शंकर महादेवन, अभिनेता मोहनलाल और फिल्म निर्माता सुभाष घई ने इस साल की शुरुआत में रजनीकांत को इस सम्मान के लिए चुना था।
Rajinikanths son in law dhanush shared a memorable picture said it was a golden moment for me