-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mrunal Thakur Dhanush Dating Rumours Chennai Connection Event Video Viral
‘चेन्नई कनेक्शन’ पर शरमाईं मृणाल ठाकुर! धनुष संग अफेयर की अफवाहों को फिर मिली हवा
- Written By: स्नेहा मौर्या
Mrunal Thakur And Dhanush Affair Rumors: मृणाल ठाकुर और धनुष के रिश्ते की अफवाहें एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रमोशनल इवेंट में ‘चेन्नई कनेक्शन’ पर एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल हो गया।

मृणाल ठाकुर,सिद्धांत चतुर्वेदी ,धनुष (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mrunal Thakur Blushes Over Chennai Connection: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष के बीच कथित रिश्ते की चर्चाएं एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ महीनों से दोनों को लेकर डेटिंग और शादी तक की अफवाहें उड़ती रही हैं। हालांकि, पहले इन खबरों को फर्जी बताया गया था, लेकिन हालिया एक इवेंट में जो हुआ, उसने फैंस को फिर से कयास लगाने का मौका दे दिया है।
इन दिनों मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान माहौल तब दिलचस्प हो गया, जब मृणाल को उनके ‘चेन्नई कनेक्शन’ को लेकर चिढ़ाया गया। सिद्धांत ने मजाकिया अंदाज में मृणाल की ओर इशारा करते हुए कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद एक्ट्रेस शर्मा गईं और उनका चेहरा गुलाबी पड़ गया।
मृणाल ठाकुर का वायरल हुआ वीडियो
इवेंट में मौजूद रिपोर्टर्स ने भी इस पल को भांप लिया और हंसते हुए कहा, “हम समझ रहे हैं।” इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स ने फिर से धनुष और मृणाल के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू कर दीं।
सम्बंधित ख़बरें
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
गौरतलब है कि धनुष और मृणाल की डेटिंग की अफवाहें अगस्त 2025 से ही सामने आने लगी थीं। खासतौर पर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर के दौरान दोनों की मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को और हवा मिली। हालांकि, धनुष के करीबी सूत्रों ने तब साफ किया था कि एक्टर दोबारा शादी करने के मूड में नहीं हैं और उनका पूरा फोकस अपने दोनों बेटों यात्रा और लिंगा की परवरिश पर है।
चेन्नई कनेक्शन की बात इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि धनुष फिलहाल चेन्नई में रहते हैं। हाल ही में जब मृणाल और सिद्धांत की फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, तब धनुष ने उस पर कमेंट करते हुए लिखा था कि टीजर उन्हें अच्छा लगा। जवाब में मृणाल ने दिल और सूरजमुखी वाला इमोजी पोस्ट किया था, जिसे फैंस ने खास इशारा मान लिया।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप…IMDb पर हिट, 2025 की इस फिल्म ने टॉप-10 में मारी एंट्री, जानिए नाम
इतना ही नहीं, कुछ समय पहले यह भी अफवाह उड़ी थी कि मृणाल और धनुष 14 फरवरी 2026 को शादी कर सकते हैं। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि मृणाल इस वक्त पूरी तरह अपने करियर और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं।
जल्द इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस
काम की बात करें तो मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस मॉडर्न लव स्टोरी का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है और इसे संजय लीला भंसाली सहित कई बड़े प्रोड्यूसर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई कनेक्शन सिर्फ मजाक है या वाकई कुछ खास।
Mrunal thakur dhanush dating rumours chennai connection event video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Aug 09, 2026 | 03:18 PMपुणे के 12 गांवों को दूषित पानी से मिलेगी राहत, 894 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर काम तेज
Aug 09, 2026 | 03:09 PMBhandara News: देहदान के इंतजार में भंडारा मेडिकल कॉलेज, रिसर्च के लिए नागपुर से लाने पड रहे शव
Aug 09, 2026 | 03:06 PMनागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
Aug 09, 2026 | 03:03 PMआगरा में ACE 2026: विशेषज्ञों ने बांझपन के बदलते कारणों और आधुनिक फर्टिलिटी तकनीकों पर किया मंथन, बताए फायदे
Aug 09, 2026 | 03:02 PM30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
Aug 09, 2026 | 02:51 PMछिंदवाड़ा: कक्षा 6 के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका निलंबित, निष्पक्ष जांच की मांग
Aug 09, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













