Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जो हमें पसंद नहीं करते, वे कभी पसंद नहीं करेंगे’, रजनीकांत के बयान ने तमिलनाडु की राजनीति में छेड़ी नई बहस

Rajinikanth Statement: चेन्नई में फिल्म ‘थर्मन’ के फर्स्ट लुक लॉन्च के दौरान रजनीकांत ने कहा कि जो लोग उन्हें पसंद नहीं करते, वे कभी पसंद नहीं करेंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गई है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 24, 2026 | 04:55 PM

रजनीकांत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rajinikanth Political Reaction: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। बुधवार को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता ने आलोचना और जनधारणा को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। हालांकि कार्यक्रम उनकी आगामी फिल्म ‘थर्मन’ के टाइटल और फर्स्ट-लुक पोस्टर लॉन्च के लिए आयोजित किया गया था।

रजनीकांत ने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को अक्सर विरोधाभासी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर हम चुप रहते हैं तो लोग पूछते हैं कि हम बोलते क्यों नहीं। जब हम बोलना शुरू करते हैं तो कहते हैं कि बोलते रहिए और जब लगातार बोलते हैं तो वही लोग कहते हैं कि चुप ही रहना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग हमें पसंद नहीं करते, वे चाहे हम कुछ भी कर लें, हमें पसंद नहीं करेंगे।

बयान के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे

रजनीकांत के इस बयान के बाद तमिलनाडु की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाल के दिनों में राज्य की राजनीति में नेताओं की सार्वजनिक संवाद शैली और बयानों को लेकर काफी बहस देखने को मिली है। ऐसे में अभिनेता की टिप्पणी को कुछ लोग मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर देख रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘वेलकम टू द जंगल’ के इवेंट में अक्षय कुमार का बड़ा बयान, बोले- मौका मिला तो भोजपुरी फिल्मों में करूंगा काम

बड़े पर्दे पर लौट रही है मिर्जापुर की दुनिया, नए पोस्टर में दिखी गद्दी और बंदूकें, टीजर डेट का हुआ ऐलान

प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?

Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी

चुनाव से पहले फिर चर्चा में आए रजनीकांत

हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि रजनीकांत ने केवल सार्वजनिक जीवन में आलोचनाओं और दबावों से निपटने को लेकर अपने व्यक्तिगत विचार साझा किए हैं। यह पहली बार नहीं है जब रजनीकांत का कोई बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बना हो। इससे पहले भी विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने युवाओं को फिल्मी सितारों का अंधानुकरण न करने की सलाह दी थी, जिसके बाद उनके बयान के कई राजनीतिक अर्थ निकाले गए थे।

ये भी पढ़ें- ‘वेलकम टू द जंगल’ के इवेंट में अक्षय कुमार का बड़ा बयान, बोले- मौका मिला तो भोजपुरी फिल्मों में करूंगा काम

थर्मन को लेकर बढ़ा उत्साह

रजनीकांत की 173वीं फिल्म ‘थर्मन’ का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण कमल हासन के बैनर के तहत किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आ सकते हैं, जबकि संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर संभाल रहे हैं। फिल्म की घोषणा ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया है, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में सबसे ज्यादा चर्चा रजनीकांत के उसी बयान की हो रही है।

Rajinikanth statement on criticism sparks political speculation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 04:55 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Rajinikanth
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.