-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Thalapathy Vijay In Politics Tamil Nadu Elections 2026 Tvk Party
रजनीकांत और कमल हासन जहां चुके, वहां Thalapathy Vijay ने मारी बाजी, युवाओं की उम्मीद बने सुपरस्टार
- Written By: सोनाली झा
Thalapathy Vijay Political Career: विजय ने तमिलनाडु राजनीति में मजबूत एंट्री कर युवाओं की उम्मीदें जगाई हैं। बिना किसी राजनीतिक विरासत के उन्होंने गवर्नेंस और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर फोकस किया।

थलपति विजय (फोटो-सोशल मीडिया)
Thalapathy Vijay In Politics: तमिलनाडु की सियासत में सुपरस्टार से ‘जन नेता’ तक का सफर इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है, और इसके केंद्र में हैं थलपति विजय। 2024 में एक्टिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद विजय ने जब पूरी तरह राजनीति में कदम रखा, तो यह सिर्फ एक करियर शिफ्ट नहीं बल्कि एक बड़े बदलाव का संकेत माना गया। अब 2026 के तमिलनाडु चुनावों के नतीजों के बीच उनकी राजनीतिक पकड़ और प्रभाव पर हर किसी की नजर है।
विजय ने अपने फिल्मी करियर में लंबे समय तक ऐसे किरदार निभाए, जो सिस्टम से लड़ते नजर आते थे। ‘थुपक्की’, ‘मर्सल’ और ‘कत्थी’ जैसी फिल्मों में उन्होंने भ्रष्टाचार, कॉर्पोरेट शोषण और सरकारी खामियों के खिलाफ आवाज उठाई। यही इमेज उन्हें आम जनता, खासकर युवाओं के बीच ‘रियल लाइफ लीडर’ के तौर पर स्थापित करने में मददगार बनी। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कजगम ने भी खुद को पारंपरिक राजनीति से अलग दिखाने की कोशिश की है, जिसमें फोकस गवर्नेंस, रोजगार और पारदर्शिता पर है।
पोस्ट-द्रविड़ राजनीति का नया चेहरा
तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय से द्रविड़ विचारधारा पर टिकी रही है, जिसे DMK और AIADMK जैसी पार्टियों ने आगे बढ़ाया। लेकिन आज की युवा पीढ़ी नए सवाल पूछ रही है कि रोजगार, भ्रष्टाचार और विकास को लेकर। विजय खुद को इसी ‘पोस्ट-द्रविड़ एंग्जायटी’ का चेहरा बनाकर उभरे हैं। उनका संदेश साफ है कि पुरानी विचारधारा का सम्मान, लेकिन फोकस भविष्य पर।
सम्बंधित ख़बरें
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
रजनीकांत और कमल हासन क्यों रहे पीछे
तमिल सिनेमा के दो बड़े नाम रजनीकांत और कमल हासन भी राजनीति में आए, लेकिन उन्हें वह जनसमर्थन नहीं मिल पाया जिसकी उम्मीद थी। रजनीकांत का झुकाव आध्यात्म और राष्ट्रवाद की ओर माना गया, जो स्थानीय राजनीति से मेल नहीं खा पाया। वहीं कमल हासन की पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (MNM) के पास मजबूत ग्राउंड कनेक्ट की कमी देखी गई।
विजय की सबसे बड़ी ताकत
थलपति विजय की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह किसी राजनीतिक विरासत से नहीं आते। उन्होंने खुद की पहचान बनाई है कि एक ऐसे नेता के रूप में जो फिल्मी स्टारडम के साथ-साथ जमीनी मुद्दों पर भी बात करता है। 2026 के चुनाव नतीजे यह तय करेंगे कि विजय का यह राजनीतिक प्रयोग कितना सफल रहा। इतना तय है कि उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति में एक नई बहस और नई दिशा जरूर पैदा कर दी है।
Thalapathy vijay in politics tamil nadu elections 2026 tvk party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMVIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
Aug 05, 2026 | 08:32 PMअब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 08:31 PMअमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
Aug 05, 2026 | 08:22 PMSawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM













